फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   one patient died b y corona

एक संक्रमित की मौत, 29 मिले नए कोरोना संक्रमित

Mon, 21 Sep 2020 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
one patient died b y corona
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
ललितपुर। जिले में सोमवार को एक संक्रमित की मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 37 हो गया है। 29 नए मरीज चिह्नित किए गए हैं। कुल केस की संख्या बढ़कर 2225 पहुंच गई है। 1822 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी एक 61 वर्षीय व्यक्ति बीते दिनों कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसे बुखार व सांस लेने में दिक्कत होने के चलते महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया था। जहां पर उपचार के दौरान रविवार की देर रात्रि में उनकी मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या 37 पहुंच गई है। वहीं संक्रमित व्यक्तियों में शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी एक महिला, चार व्यक्ति संक्रमित है। मोहल्ला तालाबपुरा निवासी एक महिला व तीन व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। घंटाघर के पास जगदीश मार्केट के पीछे निवासी दो महिला व तीन व्यक्ति, मोहल्ला गांधीनगर निवासी दो व लक्ष्मीपुरा, रानीबाग, सदर कांटा, एसबीआई के पास निवासी एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। तहसील ताबेहट के मोहल्ला चौबयाना निवासी दो, अंजनीनगर निवासी एक, गंज निवासी एक, तहसील पाली के कस्बा निवासी एक, जाखलौन कस्बा निवासी एक, मड़ावरा के ग्राम परसता निवासी एक, ब्लॉक जखौरा के ग्राम सीरोन खुर्द निवासी एक संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

403 सैंपलों की नहीं आई रिपोर्ट
कोरोना वायरस संक्रमितों को चिह्नित करने के लिए लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। लेकिन रिपोर्ट के समय में सुधार नहीं किया जा रहा है। आरटीपीसीआर से होने वाली जांच दो दिन से पहले नहीं आ पा रही हैं। तीन दिन में 403 सैंपल की जांच रिपोर्ट नहीं आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को 29 व्यक्तियों में जांच के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण पाया गया है। एक संक्रमित की मौत हो गई है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed