फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   one more chance for intercity transfer for teachers

अब शिक्षकों को पारस्परिक अंतर्जनपदीय जाने का मौका

Sat, 06 Mar 2021 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
one more chance for intercity transfer for teachers
teacher1.jpeg - फोटो : teacher1.jpeg
ललितपुर। परिषदीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों पर योगी सरकार मेहरबान है। जो शिक्षक, शिक्षिकाएं अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में किन्हीं कारणों से गृह जनपद नहीं पहुंच सके। ऐसे शिक्षकों के लिए एक और अवसर पारस्परिक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया में दिया गया है। इसके तहत गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर जिले में 39 शिक्षक आ चुके हैं। वहीं, 42 शिक्षकों को अन्य जनपदों में जाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

लंबे समय से गृह जनपद आने का इंतजार कर रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं का सपना पूरा होता दिख रहा है। बीते दिनों अंतजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया अपनाई गई। इसमें गैर जनपदों से शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपने घर लौटने का अवसर प्रदान किया गया। इस दौरान जिले में दूसरे जिलों से 157 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यभार ग्रहण किया। वहीं, जिले में कार्यरत 217 शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने गृह जनपद लौटे। इस प्रक्रिया में कई शिक्षक-शिक्षिकाएं किन्हीं कारणों से अपना गृह जनपद नहीं पहुंच सके, ऐसे में शिक्षकों को नए सिरे से पारस्परिक स्थानांतरण में अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसमें अन्य जनपदों से 39 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जिले में कार्यभार ग्रहण किया है। वहीं, 42 शिक्षक-शिक्षिकाएं गैर जनपदों में पहुंचे हैं। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए को भेजे पत्र में बताया कि पारस्परिक स्थानांतरण वाले अध्यापकों को मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से कार्यमुक्त करने के आदेश दिए जा चुके हैं। अध्यापकों की तैनाती आनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से की जाए। पारस्परिक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के पश्चात कार्यभार ग्रहण करने वाले अध्यापकों की संख्या के समतुल्य रिक्तियां प्रदर्शित की जाए, उससे अधिक रिक्तियां प्रदर्शित नहीं की जाए। इसमें रिक्तियों की गणना करने हेतु शून्य शिक्षक, एक शिक्षक और दो शिक्षक वाले विद्यालयों को सम्मिलित किया जाएगा। यदि फिर भी शिक्षक तैनाती हेतु शेष रहते हैं तो तीन शिक्षक वाले विद्यालयों को भी सम्मिलित किया जाए।
विज्ञापन

स्कूल आवंटन को होगी काउंसलिंग
दूसरे जिलों से जनपद में आए शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए स्कूल आनलाइन प्रक्रिया में आवंटित किए जाएंगे। हालांकि, इसकी अभी तिथि तय नहीं हुई है। माना जा रहा है कि शासन कभी भी इसकी तिथि तय कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed