{"_id":"64987f35249a0d638b0c7830","slug":"one-girl-died-due-to-lightning-in-lalitpur-and-another-scorched-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: गाज गिरने से दो बहनें झुलसीं, एक की मौत, दूसरी जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: गाज गिरने से दो बहनें झुलसीं, एक की मौत, दूसरी जिला अस्पताल में भर्ती
Sun, 25 Jun 2023 11:24 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:24 PM IST
सार
दोनों बहनें खेत पर लगे महुआ के पेड़ के नीचे खड़ी थीं। कुछ समय बाद आसमान से तेज आवाज के साथ महुआ के पेड़ पर गाज गिरी। जिसकी चपेट में दोनों बहनें आ गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ललितपुर में बरसात से बचने के लिए खेत पर महुुआ के पेड़ के नीचे खड़ी दो बहनें गाज (आकाशीय बिजली) गिरने पर उसकी चपेट में आ गईं। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि दूसरी झुलसकर घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
कस्बा बिरधा निवासी चांदनी (16) पुत्री कल्यान रविवार की शाम को अपनी बहन खुशबू (18) के साथ खेत पर थी। जबकि उनके माता-पिता खेत पर गए थे। इसी दौरान बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए दोनों बहनें खेत पर लगे महुआ के पेड़ के नीचे जाकर खड़ी हो गई। अभी कुछ समय ही गुजरा था कि आसमान से तेज आवाज के साथ महुआ के पेड़ पर गाज गिरी। जिसकी चपेट में दोनों बहनें आ गई और झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने चांदनी के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि खुशबू को भर्ती कर लिया। चांदनी के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मोरचरी में रखवा दिया गया है। मृतका चांदनी चार बहन एक भाई में दूसरे नंबर की थी और कक्षा 10वीं की छात्रा थी।
विज्ञापन
खेत पर बाजरा काट रही महिला गाज की चपेट में आने से झुलसी
कोतवाली अंतर्गत ग्राम खड़ेरा निवासी बिमला (45) पत्नी बलवीर रविवार की शाम को अपने खेत पर मवेशियों के लिए बाजरा काट रही थी। इसी दौरान खेत के पास गाज गिरी। जिसकी चपेट में आकर बिमला झुलस गई और घायल हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन