फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   one died in texi crashed, six injured

ऑटो पलटने से घायल ग्रामीण की मौत, छह घायल

Fri, 16 Jul 2021 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
one died in texi crashed, six injured
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घटवार तिराहा गोशाला के पास एक ऑटो पलटने से घायल हुए एक ग्रामीण की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामुनधाना खुर्द निवासी कनई सहरिया (50) बुधवार की शाम को ऑटो में सवार होकर ललितपुर से अपने गांव जामुनधानाखुर्द जा रहा था। उसके साथ उसकी बहू रामवती पत्नी रामसिंह भी साथ में थी। अभी उसकी ऑटो गोशाला से ग्राम घटवार तिराहा मोड़ पर जैसे ही आगे बढ़ी तभी अचानक ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और अचानक से ऑटो सड़क पर ही पलट गई। जिससे उसमें सवार कनई गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बहू रामवती को भी चोटें आईं। इसके अलावा ऑटो में सवार पांच अन्य लोग भी घायल हो गए। इनमें ग्राम जामुनधाना कलां निवासी सुखलाल (45) पुत्र अजुद्दी, ग्राम जामुनधाना खुर्द निवासी जमुना (60) पत्नी हल्लू, स्नेहलता(28) पत्नी पुष्पेंद्र, जखौरा क्षेत्र के ग्राम नौहरखुर्द निवासी विक्रम सिंह(28) पुत्र रघुवीर सिंह एवं नाराहट क्षेत्र के ग्राम पटना निवासी वीर सिंह (24) पुत्र बच्चू सिंह घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रात में उपचार के दौरान कनई सहरिया की मौत हो गई। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक कनई के भाई किशन सहरिया ने बताया कि मृतक के दो बेटे व तीन बेटियां हैं। जबकि, वह चार भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed