{"_id":"6087274e8ebc3e8d0472a435","slug":"one-died-in-accident-lalitpur-news-jhs193936242","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
accident.jpg
- फोटो : accident.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट (ललितपुर)। तालबेहट कोतवाली के तेरई फाटक पुलिस चौकी अंतर्गत रामपुर तिराहे के पास सोमवार की रात एक ट्रैक्टर और पिकअप की टक्कर हो गई। घटना में पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। वहीं, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
थाना बार के अंतर्गत ग्राम गढ़िया निवासी सुनील पुत्र कुंदन वंशकार सेरवांस कला क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के यहां शादी की फोटोग्राफी करने के लिए पिकअप से जा रहा था। पिकअप में जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुरा निवासी फूलचंद पुत्र रामदास कुशवाहा और अन्य लोग भी जा रहे थे। सोमवार को रात करीब साढ़े आठ बजे शहजाद बांध की ओर जा रही पिकअप और सामने से आ रहे ट्रैक्टर का पिछला हिस्सा टकरा गया। इससे पिकअप पलट गई और उसमें सवार फूलचंद की मौके पर मौत हो गई, जबकि कुंदन गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया तथा घायल सुनील को उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक तालबेहट कामता प्रसाद ने बताया कि ट्रैक्टर तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धमकना का है।