ललितपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू नहीं होने पर पांच ग्राम पंचायत अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटा गया है। मनरेगा के अंतर्गत 21 सितंबर को एमआईएस के आधार पर समीक्षा किए जाने पर विकास खंड बिरधा के तहत ग्राम पंचायत बंदरगुढ़ा, मुड़ारी, विकास खंड जखौरा की ग्राम पंचायत कालापहाड़, विकास खंड तालबेहट की ग्राम पंचायतें बम्हौरीसर, सुनौरा व टेटा में अब तक कार्य शुरू नहीं होने पर स्थानीय जॉबकार्ड धाक श्रमिक व प्रवासी श्रमिकों को रोजगार प्राप्त नहीं हो सका है। इसके चलते मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने ग्राम पंचायत बंदरगुढ़ा में तैनात ग्राम विकास अधिकारी मनोज सोनी, मुडारी के ग्राम पंचायत अधिकारी नरेंद्र यादव, कालापहाड़ के ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव वर्मा, बम्हौरीसर की ग्राम पंचायत अधिकारी डोली ठाकुर, सुनौरा के ग्राम विकास अधिकारी स्वामी वर्मा एवं ग्राम विकास अधिकारी शिवानी खरे का 21 सितंबर का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि लगातार तीन दिन तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो निलंबन की कार्रवाई कर दी जाएगी।