फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   One animal died in a fire in a kutcha house, three scorched

कच्चे मकान में आग लगने एक जानवर की मौत, तीन झुलसे

Tue, 03 May 2022 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
One animal died in a fire in a kutcha house, three scorched
ङोगरा खुर्द(ललितपुर)। नाराहट क्षेत्र के गांव पटना में रविवार रात किसी ने झोपड़ी में बीड़ी पीकर तीली फेंक दी। जिससे वहां रखे भूसे ने आग पकड़ ली। आग की लपटों में झोपड़ी में बंधे चार गोवंश झुलस गए इसमें एक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव पटना निवासी मुरलीधर कुशवाहा अपने बच्चों से अलग कच्चे मकान में रहता था। वह रविवार शाम कहीं रिश्तेदार यहां शादी समारोह में गया था। कच्ची झोपड़ी में दो गाय और दो बछड़े बंधे थे। रात में अचानक झोपड़ी में किसी ने जलती हुई बीड़ी या तीली फेंक दी। जिससे झोपड़ी में रखा भूसा सुलगने लगा। इस दौरान तेज हवा से झोपड़ी में लपटें उठने लगीं, तो आसपास के लोग आग बुझाने के लिए नलकूप एवं हैंडपंप से पानी लाकर डालने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में झोपड़ी में बंधी दो गाय और एक बछड़ा गंभीर रूप से झुलस गया। जबकि एक बछड़ा जल कर मर गया। आग से घर में रखा गृहस्थी का सामान गेहूं, मटर, सरसों, तीस हजार रुपये, भूसा जलकर राख हो गया। सुबह मुरलीधर कुशवाहा लौटा तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना पर लेखपाल हरीशंकर प्रजापति, पशु चिकित्सक और चौकी इंचार्ज निर्मल कुमार ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पशु चिकित्सक ने झुलसे पशुओं का उपचार किया और मृत पशु का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed