{"_id":"63517ea1648cdc65b44e4603","slug":"one-and-a-half-lakh-loot-revealed-rupees-recovered-lalitpur-news-jhs2313399145","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख रुपये की लूट का पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख रुपये की लूट का पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन
ललितपुर। सिद्घनरोड पर छह दिन पहले हुई डेढ़ लाख की लूट के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को दबोचकर पचास हजार रुपये व लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। वहीं, एक आरोपी फरार है।
छह दिन पहले ग्राम दैलवारा, हाल शहर के मोहल्ला जुगपुरा, पटौरा रोड निवासी निर्बल पाल पुत्र बालमुकंदी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर बताया था कि 14 अक्तूबर को सुबह करीब साढ़े दस बजे वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त के एक लाख 49 हजार, सात सौ रुपये निकालकर जा रहा था। सदनशाह के आगे सिद्घन रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास दो अज्ञात बाइक सवारों ने उसके रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर मारपीट भाग निकले थे। बताया कि दोनों आरोपी उसका बैंक से ही पीछा कर रहे थे। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी कैमरों में नजर आ रहे आरोपी को युवक ने पहचान लिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए कोतवाली लाई थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर उसके कब्जे से 50 हजार चार सौ रुपये व लूट में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक भी बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मध्य प्रदेश के जिला राजगढ़ के थाना बीड़ा के ग्राम गुलखेड़ी निवासी कालू पुत्र बनवारी सिसौदिया बताया। जबकि दूसरे साथी के बारे में पूछताछ के दौरान उसने बताया कि इस लूट की घटना को गांव के साथी हाकम पुत्र कल्लू सांसी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर दी है। बताया गया कि आरोपी सांस घुमंतू जाति के सदस्य हैं, जो घूम-घूमकर वारदातों को अंजाम देते हैं। पूछताछ में उसने यह भी बताया कि बाइक से बैंक से पीड़ित का पीछा कर रहे थे। इसके बाद मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, उपनिरीक्षक पंकज माथुर, कोमल चौधरी, कांस्टेबल रामनरेश, जीशान आदि शामिल रहे।