फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   On the orders of the court, case registered against 14 including nine named

Lalitpur News: कोर्ट के आदेश पर नौ नामजद सहित 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 14 Jun 2024 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, case registered against 14 including nine named
ललितपुर। खेत की सिंचाई कर रहे दो भाइयों के साथ गाली गलौज कर हमला करने और ट्रैक्टर चलाकर फसल बोने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 14 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बड़ापुरा निवासी जगदीश कुशवाहा ने न्यायालय को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया कि 17 नवंबर 2023 की शाम को वह अपने भाइयों अशोक, जयराम के साथ ग्राम दुरजनपुरा में स्थित खेत की सिंचाई कर रहा था। इस दौरान सुरेंद्र उर्फ भैया यादव, अजय राजा, अजय यादव, केशकुंवर निवासी मोहल्ला घुसयाना, रामकुमार निवासी बानौली, यशपाल निवासी बार, राजराजा निवासी मोहल्ला रामनगर, शिवम लक्षकार उर्फ शिवम पठान निवासी नईबस्ती, अभय यादव निवासी भोजला झांसी और 4-5 अज्ञात लोग चार पहिया वाहन से आए।
विज्ञापन

आरोपियों ने गाली गलौज की और लाठी-डंडा से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। इसके साथ ही आरोपियों ने उन पर जमीन की रजिस्ट्री करने और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसके खेत में जबरन ट्रैक्टर चलाकर सरसों की फसल की बुआई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed