फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Alternative iron bridge over the Shahzad River has become dilapidated; risk of accidents.

Lalitpur News: शहजाद नदी का वैकल्पिक लोहे का पुल हुआ जर्जर, हादसों की आशंका

Wed, 14 Oct 2026 12:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Alternative iron bridge over the Shahzad River has become dilapidated; risk of accidents.
वैकल्प लोहे के पुल की उखड़ी चद्दर
ललितपुर। शहर के मुख्यमार्ग पर शहजाद नदी पर बना लोहे का वैकल्पिक पुल राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी की वजह बन गया है। पुल की चद्दरें उखड़ने लगी हैं और कई जगह वे अधिक ऊंचाई पर आ गई हैं। इससे वाहनों के टायर कटने तथा अनियंत्रित होकर गिरने की आशंका है।
विज्ञापन

शहजाद नदी पर नए पुल का निर्माण कार्य जारी है। निर्माण के दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए पहले डायवर्जन बनाया गया था। नदी में पानी आने पर वह डायवर्जन मार्ग बह गया था। तब कार्यदायी संस्था ने राहगीरों की सुविधा के लिए नवनिर्मित पुल के किनारे यह लोहे का वैकल्पिक पुल तैयार किया था। इसकी चौड़ाई लगभग दस फीट है, जिससे दो पहिया वाहनों को आवागमन में सुविधा हो रही थी। लेकिन, अब पुल जगह-जगह जर्जर हो गया है। चद्दरें उखड़ने और ऊबड़-खाबड़ होने से वाहनों को हिचकोले खाकर चलना पड़ रहा है। बानपुर, महरौनी और सागर की ओर से आने वाले दो पहिया वाहन चालक इसी पुल का उपयोग करते हैं। पुल की उखड़ी चद्दरों के कारण चालक ठीक से वाहन नहीं चला पा रहे हैं।
विज्ञापन

00000000
पुल के दोनों ओर का सर्विस मार्ग बदहाल
पुल के दोनों ओर आवागमन के लिए बनाया गया सर्विस मार्ग भी बदहाल स्थिति में है। इसमें एक ओर कीचड़ फैला हुआ है, वहीं दूसरी ओर वाहनों के गुजरने से धूल के गुबार उड़ रहे हैं। यह मार्ग भी उबड़-खाबड़ होने के कारण वाहनों के अनियंत्रित होने का खतरा बना हुआ है। राहगीरों को सर्विस मार्ग से गुजरने में भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
फोटो- 05
कैप्सन- हरी सिंह यादव
लोहे के पुल की चद्दर पूरी तरह से उखड़ गई हैं। इससे वाहनों की निकासी में गिरने का भय बना हुआ है। इसकी मरम्मत कराई जाए।- हरीसिंह यादव
---
फोटो- 06
कैप्सन- लाखन पटेल
शहजाद नदी पर बना लोहे का पुल अनदेखी की भेंट चढ़ गया है। इसमें निकासी में दुर्घटना का डर लगता है। किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है।-लाखन पटेल
000000
शहजाद नदी पुल के किनारे निर्मित लोहे के पुल की चद्दर उखाड़ने की जानकारी हुई है। इसको ठीक कराया जाएगा।
-सुशील श्रीवास्तव, सहायक अभियंता, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed