फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   On Ashtami, devotees worshiped Goddess Mahagauri

Lalitpur News: अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने की मां महागौरी की वंदना

Sun, 06 Apr 2025 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
On Ashtami, devotees worshiped Goddess Mahagauri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने मां महागौरी की आराधना की। महानगर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां जगदंबा के जयकारे लगाए और पोशाक तथा प्रसाद अर्पण किया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन किया एवं भोज कराया तथा उपहार दिए। विभिन्न समाजसेवी व व्यापारिक संगठनों ने प्रसाद वितरण किया। रविवार को नवमी मनाई जाएगी।
शनिवार को पंचकुइयां मंदिर, लहर की देवी मंदिर, मां अन्नपूर्णा मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर, महाकाली मंदिर, कैमासन माता मंदिर सहित अन्य सभी देवी मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं ने अष्टमी की विधि विधान से पूजा की। घरों में कन्याओं का पूजन किया। कीर्तन में मां दुर्गा की महिमा के भजन गाये। कैमासन मंदिर में मां कामाख्या देवी सेवा समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। माता रानी का मनोहारी शृंगार किया गया। महिलाओं ने भजन गाये। छप्पन भोग का प्रसाद अर्पण किया। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना का सुख समृद्धि की कामनाएं की। रात्रि में महाआरती की गई। डाॅ. आनंद मिश्रा, वीरेंद्र कुमार सिसौदिया, ओम प्रकाश ब्रह्मचारी, गोपीचंद्र रावत, गोपाल चौरसिया, पीएन साहू, गोविंद सिंह दांगी आदि मौजूद रहे। नीलकंठेश्वर प्रेम सेवा समिति की ओर से नीलकंठेश्वर मंदिर पर भगवान शिव की पूजा की गई। सत्यनारायण कथा हुई एवं राज राजेश्वरी माता को पोशाक अर्पण किया गया। हवन में पूर्णाहुति अर्पित की गई। सियाराम शरण चतुर्वेदी, सुनील साहू, संदीप साहू, राजकुमार दुबे, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अटल सेवा संस्थान की ओर से रानी लक्ष्मीबाई पार्क से पंचकुइया मंदिर तक संकीर्तन यात्रा निकाली गई। प्रतिपाल सिंह भुसारी, रवि साहू, अजय दीवान, दीपक दुबे, सुनील सोनी, मनीष अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, सूरज यादव आदि मौजूद रहे। बड़ागांव गेट अंदर बीजासन माता मंदिर में मातारानी का मोहक शृंगार किया गया। आरती के पश्चात भंडारा हुआ। प्रसून चतुर्वेदी, प्रेम नारायण सोनी, पुरुषोत्तम दास सोनी, वैभव कुशवाहा, हरि प्रकाश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धेश्वर मंदिर में मां पीतांबरा एवं मां दुर्गा देवी के मंदिर में अष्टमी पर पूजा अर्चना की गई। महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। आचार्य राजीव पाठक, सदर विधायक रवि शर्मा, बृजकिशोर माहेश्वरी, नीरज पटेल, रवीश त्रिपाठी, राजू रिछारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed