फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   omprakash president, shankerlal mahamantri

ओमप्रकाश अध्यक्ष, शंकरलाल बने महामंत्री

Wed, 23 Dec 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
omprakash president, shankerlal mahamantri
कचहरी परिसर में मतदान की अपील करते प्रत्याशी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश घोष और महामंत्री शंकरलाल और कोषाध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार जैन विजयी घोषित किए गए। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर विवाद की स्थिति बनने पर चुनाव कमेटी द्वारा रिकाउंटिंग कराई गई। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव मंगलवार को सुबह 10 बजे से जिला बार भवन में आयोजित किए गए थे। प्रत्येक प्रत्याशी के लिए अलग-अलग वोट डालने की प्रक्रिया अपनाई गई। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक ने भी जिला बार भवन पहुंचकर पुलिस को सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और चुनाव अधिकारियों से भी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

---------
किसको मिले कितने वोट, कौन जीता-कौन हारा
- चुनाव में अध्यक्ष पद पर 417 मतों में ओमप्रकाश घोष को सर्वाधिक 303 और प्रतिद्वंदी शंभूदयाल शर्मा को 110 मत मिले। जबकि चार मत अवैध रहे।
-महामंत्री पद पर 415 मत डाले गए, जिनमें शंकरलाल कुशवाहा को 217 एवं हेमंत कुमार चौधरी को 195 मत प्राप्त हुए, जबकि तीन मत अवैध रहे।
-कोषाध्यक्ष पद पर 417 मत डाले गए, जिनमें महेंद्र कुमार जैन (झब्बू) को 157, विजय कुमार पटेल को 148, कमलेश कुमार गुप्ता को 70 एवं रामगोपाल अहिरवार को 34 मत प्राप्त हुए। इसमें तीन मत अवैध रहे।
विज्ञापन

-कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 417 मत डाले गए, जिनमें छोटेलाल कुशवाहा को 242 एवं महेंद्र यादव को 169 मत मिले, जबकि छह मत अवैध रहे।
-सहमंत्री प्रकाशन पर 416 मत डाले गए, जिनमें विवेक कुमार श्रीवास्तव को 235 एवं आरिफ बेग को 175 मत मिले, जबकि छह मत अवैध रहे।
-कनिष्ठ उपाध्यक्ष दो पद पर प्रदीप कुमार अगरिया को 283, राजेश कुमार श्रीवास को 264 व आनंद कुमार चतुर्वेदी को 90 मत प्राप्त हुए। इनमें दो मत अवैध रहे।
-वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी छह पदों पर घनश्याम, जमील अहमद, रमेशचंद कुशवाहा, रामपाल सिंह निरंजन, वैभव कुमार जैन व संदेश कुमार जैन और कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी सदस्य छह पद पर अरमान कुरैशी, अशोक कुमार, देवेंद्र कुमार शर्मा, नरेंद्र, रामलखन यादव व सूर्यप्रकाश राय को निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वोट मांगने को हाथ जोड़े
आए दिन केस के दौरान जो वकील अदालत में बहस के दौरान एक दूसरे के प्रतिद्वंदी के रूप में खड़े रहते हैं, वह चुनाव के दौरान वोट मांगने के लिए उन्हीं वकीलों के सामने हाथ जोड़े भी नजर आए और विनम्रता पूर्वक वोट की अपील भी की। यहां तक कि चुनाव से पहले सुबह और शाम के समय उन वकीलों के घर जाकर भी समर्थन मांगा।

-----------
यह रहे चुनाव अधिकारी
चुनाव कराने में एलडर्स कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार रिछारिया, सदस्य प्रकाश चंद्र जैन, मनोहर सिंह ठाकुर, रामसिंह कुशवाहा, चंपालाल रजक, मुख्य चुनाव अधिकारी जय कुमार चौधरी, सह चुनाव अधिकारी प्रकाश चंद लोहिया, विपिन बिहारी सक्सेना, सहायक चुनाव अधिकारी रमा सक्सेना, अजय मिश्रा, पवन जैन, कैलाश, हरगोविंद, हरिओमशरण नायक, नारायण कुशवाहा, श्रीबल्लभ करौलिया, त्रिलोकीनाथ कटारे, पवन श्रीवास्तव, पवन तिवारी, सुनील देवलिया, अंकित जैन, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, प्रतीश तिवारी, कांशीराम कुशवाहा, पवन जायसवाल, शरद कांत चौबे, गोविंद महेश्वर, राजेश चतुर्वेदी, केहर सिंह, बृजकिशोर, रवि नारायण चौबे, विनोद खैरा की मुख्य भूमिका रही।

मतदाता सूची में नाम देखते मतदाता

मतदाता सूची में नाम देखते मतदाता- फोटो : LALITPUR

मतदान कक्ष में मौजूद पीठासीन व अन्य

मतदान कक्ष में मौजूद पीठासीन व अन्य- फोटो : LALITPUR

मतदान करते अधिवक्ता

मतदान करते अधिवक्ता- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed