फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   oldman died in accident

बाइक की टक्कर से वृद्घ की मौत

Wed, 17 Mar 2021 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
oldman died in accident
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम ननौरा तिराहा स्थित नगवांस रामताल के पास सड़क पार करने के दौरान एक वृद्ध को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी जखोरा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जखौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम सीरौनखुर्द निवासी किशोरा (65) पुत्र ग्यासी सहरिया ननौरा तिराहा स्थित नगवांस रामताल के पास जखौरा निवासी एक व्यक्ति के मकान का निर्माण कार्य होने के चलते मकान की रखवाली के लिए चौकीदार का काम करता था। सोमवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह मकान से सड़क के दूसरी ओर स्थित दुकान से बीड़ी का बंडल लेने को जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस पर वहां से निकल रहे लेखपाल कल्पनीत लोधी ने घायल वृद्ध को अपनी गाड़ी से जखौरा अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक के पुत्र गोबन ने बताया कि उसके पिता मकान की चौकीदारी कर रहे थे। मृतक दो भाईयों में बड़ा था और उसके दो पुत्र व चार पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed