फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   old sager road become shabby

गड्ढों में तब्दील हुआ बिरधा का पुराना सागर मार्ग

Fri, 10 Sep 2021 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
old sager road become shabby
सड़क किनारे भरा गंदा पानी व निकलते लोग - फोटो : LALITPUR
कलौथरा/ललितपुर। कस्बा बिरधा स्थित पुराना सागर मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से दलदल हो गया है। अब यहां से चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहनों के निकलने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कुछ बाइक चालक गड्ढों में पहिया जाते ही अनियंत्रित होकर गिर चुके हैं।
विज्ञापन

कस्बा का बाईपास मार्ग से पहले पुराना सागर मार्ग है। स्थानीय व पाली की ओर से आने वाले लोगों के लिए यह रास्ता आसान रहता है लेकिन इन दिनों इस मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं इस कारण सड़क से चार पहिया तो दूर दो पहिया वाहन तक निकलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का आवागमन रहता है। आए दिन गड्ढों में गिरकर बाइक सवार चुटहिल हो रहे हैं। इसी मार्ग पर पुलिस चौकी व ब्लॉक स्तरीय अधिकांश कार्यालय होने के कारण क्षेत्र के लोगों का सारे दिन आना जाना रहता है।
विज्ञापन

हाईवे निर्माण के बाद से इस सड़क पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे सड़क की गिट्टी तो उखड़ की गई है। मरम्मत न होने से छोटे गड्ढों का भी आकार बढ़ता जा रहा है। बारिश होने से गड्ढों में जलभराव से दलदल में तब्दील हो रहा है। इससे मरीजों को भी अस्पताल जाने में परेशानी हो रही है। कस्बावासियों ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कस्बा की सड़क जब से बिरधा नेशनल हाईवे मार्ग बनाया गया है, तब से अब तक एक बार भी मरम्मत कराई गई है। अरविंद साहू
---
इस मार्ग से प्रतिनिधि शासन व प्रशासन के नुमाइंदे गुजरते हैं, लेकिन अब तक किसी की भी नजर सड़क के गड्ढों पर नहीं गई है। नंदकिशोर कुशवाहा
---
बिरधा कस्बा के अंदर मार्ग पूरी तरह से गड्ढों मे तब्दील हो गई है, जिसकी वजह से आए दिन लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। नारायनदास पांचाल
----
जिला पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में सड़क का मार्ग का मुद्दा उठाया था, पीडब्लूडी के अधिकारियों ने बताया था कि जल्द ही सड़क का नवीनीकरण कराया जाएगा। रामू कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य

बिरधा मार्ग पर गड्ढे

बिरधा मार्ग पर गड्ढे- फोटो : LALITPUR

मुख्यमार्ग पर कीचड़ के बीच निकलते वाहन

मुख्यमार्ग पर कीचड़ के बीच निकलते वाहन- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed