{"_id":"67fc0d688d46627bf2030629","slug":"old-police-officers-residence-demolished-officer-does-not-know-where-the-material-was-taken-from-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-133319-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पुराना कोतवाल आवास हुआ ध्वस्त, अधिकारी को नहीं पता कहा गया मटेरियल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पुराना कोतवाल आवास हुआ ध्वस्त, अधिकारी को नहीं पता कहा गया मटेरियल
विज्ञापन
- अध्यक्ष ने कहा नीलाम किया गया मटेरियल, लेकिन धनराशि का पता नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला पंचायत की शहर की बीचों-बीच इमारत बनी हुई थी, जिसे पुराने कोतवाल आवास के रूप में पहचाना जाता था। हाल ही में जिला पंचायत ने करीब पांच दिन पहले इसको ध्वस्त करा दिया, हालांकि इसका मटेरियल कहां गया, इसका जिला पंचायत के अधिकारियों को पता नहीं है। तो वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष नीलामी की बात कर रहे हैं। एक फिर इस इमारत को लेकर जिला पंचायत सुर्खियों में आ गई है।
शहर में जिला पंचायत की बेशकीमती जमीनें हैं, उन्हीं में एक घंटाघर स्टेशन मुख्य मार्ग पर स्थित सदरकांटे के समीप स्थित इमारत की भूमि थी। जिसे पुराने कोतवाल आवास के रूप में जाना था। हाल ही में पुलिस विभाग से जिला पंचायत ने वापस लिया है। यहां पर पूर्व में कामर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना तैयार की जा रही थी, लेकिन उसकी शासन से अनुमति नहीं मिलते नजर आई, तो यहां पर जिला पंचायत अटल पार्क बनाने की योजना अपने आगे तैयार कर ली, हालांकि इसके लिए भी शासन से अनुमति नहींं आई है। जिला पंचायत ने लोकल स्तर पर इस इमारत के ध्वस्तीकरण के लिए एक रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग से तैयार कर इसको बिना जिलास्तरीय कमेटी के ध्वस्त करा दिया। साथ ही सूत्रों की मानें तो इससे जो मटेरियल निकलना था, उसको भी बेच दिया है। क्योंकि मटेरियल नीलामी की जानकारी अपर मुख्य अधिकारी को नहीं है, तो वहीं अध्यक्ष इसको नीलाम करने की बात जरूर कर रहे हैं, लेकिन उन्हें धनराशि का पता नहीं कि कितनी धनराशि में इस इमारत के मटेरियल को नीलाम किया गया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। जबकि इमारत में मोटे पुराने लोहे के गाटर, लकड़ी की खिड़की दरवाजे, पत्थर व अन्य सामग्री थी।
-- -- -- -- -- -- -- --
मैं अवकाश पर हूं, मुझे पता नहीं है कि ध्वस्त इमारत का मटेरियल कहां गया है। वापस आकर बता सकता हूं कि इमारत का मटेयिल कहां है। - सुनील सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत ललितपुर
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इमारत ध्वस्त करने के बाद उसको नीलाम कर दिया गया है, कितनी धनराशि में यह नीलाम हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। अवर अभियंता के माध्यम से यह नीलामी हुई है।-कैलाश निरंजन, अध्यक्ष जिला पंचायत ललितपुर।