फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   old man beaten to death

लाठी डंडों से पीटकर सत्तर वर्षीय वृद्घ की मौत

Mon, 14 Sep 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
old man beaten to death
fight - फोटो : fight
ललितपुर। शनिवार की रात को थाना कोतवाली के राजघाट चौकी क्षेत्र अंतर्गत मैलार गांव में पिछले दिनों हुए भंडारे केे आयोजन के लिए चंदा न लेने से नाराज गांव के एक परिवार के पांच लोगों ने लाठी डंडों से पीटकर सत्तर वर्षीय वृद्ध की हत्या कर दी। गांव के सभी लोगों से चंदा ले लिया गया था, जबकि आरोपियों को बहिष्कृत करके उनसे चंदा नहीं लिया गया था, इसी कारण वे अपनी तौहीन समझकर नाराज हो गए थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर गैरइरादतन हत्या की धारा में मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

राजघाट पुलिस चौकी के मैलार गांव निवासी हरदयाल पुत्र राधेलाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रोज शनिवार की रात को करीब आठ बजे वह अपने पिता राधेलाल उर्फ माते (70 वर्ष) पुत्र रम्मे अहिरवार के साथ अपने खेत से उड़द की फसल काटकर घर लौट रहा था। अभी वह गांव में रास्ते में ही भरत के घर के पास ही पहुंचा था। तभी गांव के ही निवासी घनश्याम पुत्र चैनू अहिरवार, संतोष पुत्र चैनू अहिरवार, शिवलाल पुत्र मंजू अहिरवार, राजा पुत्र खुशी अहिरवार, खुशी पुत्र मंजू अहिरवार एक राय होकर उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसके पिता ने गालियां देने से मना किया तो उक्त सभी लोग लाठी, डंडों से उसके पिता के साथ मारपीट करने लगे, जिससे उसके पिता के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसने पिता को बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट कऱ् दी, जिससे उसे भी चोटें आई हैं। वह अपने पिता को गंभीर अवस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचा तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मामले में पांचों आरोपी घनश्याम, संतोष, शिवलाल, राजा व खुशी अहिरवार के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सामाजिक कार्य के लिए एकत्रित करते थे चंदा
जानकारी के अनुसार राधेलाल को समाज में लोग माते के नाम से बुलाते हैं और वह समाज के कार्यों के लिए चंदा एकत्रित करते थे। बीते करीब पंद्रह दिन पूर्व एक भंडारा कार्यक्रम के लिए भी उन्होंने समाज से चंदा एकत्रित किया था और भंडारा भी हुआ था। लेकिन, उन्होंने एक महिला से चंदा नहीं लिया था। इसी बात को लेकर उक्त आरोपियों से चंदा नहीं लेने को लेकर झड़प हुई थी। बीते शनिवार की रात को भी उसी बात को लेकर उनमें आपस में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलार गांव में पड़ोसियों में हुए विवाद में मारपीट के दौरान राधेलाल को गंभीर चोटें लगी, जिससे उनकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed