{"_id":"60db7a8b8ebc3ed78077f48b","slug":"old-lady-died-by-bike-hit-taldehate-news-jhs198329248","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। नगर के मुख्य मार्ग पर सोमवार को रात में एक बाइक चालक ने सड़क पार कर रही वृद्धा को टक्कर मार दी। जिससे वृद्धा की झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। नगर के हटवारा निवासी वीरेंद्र कुमार बबेले की मां सावित्री (72) पत्नी स्व. पुत्तूलाल सोमवार को रात 10 बजे के लगभग सड़क पार करके अपने दूसरे मकान पर जा रही थीं। बस स्टैंड से पेट्रोल पंप की ओर जा रहे से एक बाइक चालक ने वृद्धा को टक्कर मार दी। जिससे वृद्धा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आसपास के लोग उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट ले गए। जहां गंभीर हालत होने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
सड़क दुर्घटना में मौत के दो मामलों में मुकदमा दर्ज
ललितपुर। थाना मड़ावरा में छह दिन पहले मंडी रोड एवं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरारी में हुए सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत के मामले में मड़ावरा व कोतवाली पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम रनगांव निवासी राजेंद्र विश्वकर्मा पुत्र श्रीराम ने मड़ावरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 जून को शाम करीब सात बजे कस्बा मड़ावरा में गल्ला मंडी के आगे कल्यानपुरा निवासी जय सिंह पुत्र राजाराम लोधी ने तेज मोटरसाइकिल चलाकर उसके भाई रवि (17) को टक्कर मार दी, जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना मड़ावरा पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मैनवाराकलां निवासी महेश पुत्र प्यारेलाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 जून को रात आठ से नौ बजे के मध्य बिरारी पेट्रोल पंप के पास ग्राम दैलवारा निवासी चार पहिया वाहन चालक रामदीन पाल ने उसके पिता की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी थी जिससे उसके पिता की मौके पर मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सड़क दुर्घटना में रिपोर्ट दर्ज
तालबेहट। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर बृहस्पतिवार 24 जून को टेकरी कट के पास हुई कार एवं बाइक दुर्घटना में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस दुर्घटना में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई थी।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम राजपुर निवासी मनोज शांडिल्य पुत्र स्व. रूपनारायण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मां शकुंतला (55) गांव के राकेश (35) के साथ बाइक से झांसी जा रही थी। टेकरी कट के पास वह अपनी गाड़ी खड़ी करके खड़े थे। उसी समय झांसी की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे मां शकुंतला की मौत हो गई थी और राकेश की गंभीर चोटों के कारण उपचार के लिए ग्वालियर ले जाते समय मृत्यु हो गई थी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।