{"_id":"66c2807bcc23ae935d0a0574","slug":"officials-are-not-paying-attention-to-the-problems-of-the-public-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-119484-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अधिकारी जनता की समस्याओं पर नहीं दे रहे ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अधिकारी जनता की समस्याओं पर नहीं दे रहे ध्यान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में सभी विभागों के कार्याें की समीक्षा की गई। सदस्यों ने कृषि, लोक निर्माण, बिजली, वन विभाग, जल संस्थान एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया। वन विभाग के अधिकारियों व बिजली विभाग ग्रामीण के अभियंता के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वह अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं, जिससे समस्याओं का समय से निस्तारण हो सके। मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे ने सदस्यों के प्रस्ताव पर शीघ्र ही विद्युत विभाग की समस्याओं को लेकर बैठक का निर्देश दिया। सदस्य मनोज कुशवाहा, वीर सिंह बुंदेला एवं लीलाधर उर्फ कुल्लू दुबे ने जल निगम की कार्य प्रणाली पर रोष व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था ने गांव-गांव में सड़कें खोद दी हैं, लेकिन अब-तक सड़कों का निर्माण तथा मरम्मत आदि नहीं कराई गई। इससे आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। गांवों में पानी भी नहीं पहुंच रहा है। बैठक में बिजली विभाग ग्रामीण क्षेत्र के अभियंता राहुल एवं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी के कभी भी बैठक में भाग न लेने पर दोनों के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पास किया गया। अध्यक्ष एवं सदर विधायक ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं को त्वरित निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में आशीष रावत, रामू कुशवाहा, ब्रजेंद्र सिंह, अपर मुख्य अधिकारी/अभियंता सुनील कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्र, कार्य अधिकारी राजकुमार नायक आदि मौजूद रहे।