फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Officer indifferent, openly selling polythene in the city

अफसरों का शिकंजा बेअसर,दुकानदार खुले आम रखे प्रतिबंधित पॉलिथीन बैग

Tue, 04 Oct 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Officer indifferent, openly selling polythene in the city
ललितपुर। नगर पालिका परिषद भले ही अभियान चलाकर शहर में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने का दावा कर रही हो। लेकिन बाजार का हाल कुछ और ही बना हुआ है। नझाई बाजार में किराना की दुकान हो या सब्जी की, यहां खुलेआम पॉलिथीन का प्रयोग किया जा रहा है। यहां पर ग्राहकों को सामान की मात्रा के अनुसार पॉलिथीन उपलब्ध कराई जा रही है। दुकान पॉलिथीन के पैकटों से भरी पड़ी हुई है तो ग्राहकों के हाथों में पॉलिथीन ही पॉलिथीन नजर आ रही है। ऐसे में अभियान की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

शासन ने एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक / पॉलिथीन के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। यदि इसके बाद भी कोई सिंगल यूज पॉलिथीन या प्लास्टिक के साथ पकड़ा जाता है तो उस पर जुर्माना का भी प्रावधान किया गया है। नगर में पॉलिथीन की रोकथाम के लिए नगर पालिका परिषद को जिम्मेदारी दी गई है। पालिका ने बीते माह अभियान चलाया, जिसमें कुछ लोगों के पास पॉलिथीन मिलने पर जब्त कर जुर्माना लगाया और प्रतिबंध का दावा कर दिया। लेकिन, अब शहर में नगर पालिका के पॉलिथीन के प्रयोग की रोकथाम का असर नजर नहीं आ रहा है। शहर के नझाई बाजार में पॉलिथीन का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। दुकानदार खुलेआम पॉलिथीन के पैकेट रखे हुए बैठे हैं। सामान लेने आ रहे ग्राहकों को थैला में सामान देने की बात न कहर सीधा पॉलिथीन में ही थमा दे रहे हैं। सब्जी विक्रेताओं का हाल और भी खराब हो गया है, जितनी प्रकार की सब्जी उतनी ही पॉलिथीन ग्राहकों को थमाई जा रही है। स्थिति यह है कि अब लोग सब्जी लेने के लिए थैला लेकर नहीं पहुंच रहे हैं, और पहुंचे भी तो कैसे, जब सुविधा अनुसार एक से लेकर पांच किलों की पॉलिथीन उपलब्ध करा रहे हैं। यही नहीं, हद तो तब हो गई, जब दस किलो सब्जी लेने वाले ग्राहक को दुकानदार पांच-पांच किलो तक की पॉलिथीन दे रहे हैं। यहां पर दुकानों से लेकर फुटपाथ तक के दुकानदार व ग्राहकों के हाथों में पॉलिथीन के बैग ही नजर आ रहे हैं। वहीं कचरा के ढेर में भी पॉलिथीन पड़ी नजर आ रहीं है। इन्हें खा रहे गोवंश बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

यही हाल शहर के मुख्य मार्ग में सड़क किनारे लगी दुकानों का हैं। यहां पर सदर कांटा से लेकर घंटाघर होकर शनिचरा चौराहा तक दुकानदार भी ग्राहकों को पॉलिथीन ही सजा रहे हैं। जब शहर में मुख्य मार्ग व नझाई बाजार में किराना व सब्जी बाजार का बना हुआ है, तो अन्य स्थानों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। हद तो तब हो गई, जब मुख्यालय होने के बाद भी खुलेआम पॉलिथीन का प्रयोग किया जा रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के नझाई बाजार में सब्जी विक्रेताओं व किराना दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग करने की जानकारी हुई है। इस पर लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
- निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed