फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   NSUI donate blood

एनएसयूआई ने शिविर लगाकर किया रक्तदान

Fri, 19 Jun 2020 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
NSUI donate blood
राहुल गांधी के जन्म दिवस पर रक्त दान करते भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष रितिक शुक? - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष रितिक शुक्ला मोंटी के नेतृत्व में राहुल गांधी के जन्मदिवस पर जिला अस्पताल परिसर में स्थिति ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में संगठन के युवाओं और अन्य लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान वक्ताओं ने जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित यादव ने कहा कि राहुल हमेशा ही गरीब मजदूर, असहाय लोगों की मदद के लिए संघर्ष करते हैं। प्रदेश महा सचिव संजय जाटव ने कहा कि भारत की एकता, अखंडता आपसी भाईचारे को बनाएं रखने के लिए राहुल गांधी ने लगातार प्रयास किया। शिविर में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रवक्ता मु. आसिफ, शुभम शुक्ला, रूपम झा, पियूष शर्मा, रोहित कुशवाहा आदि लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान रवि पंथ, विमल यादव, अजय कुशवाहा, बृजेश पाल आदि मौजूद रहे। उधर, नगर यूथ कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर भी लोगों को जागरूक किया और मॉस्क वितरित किए। इस दौरान जुनैद पठान, अनुराग कौशिक, अमित कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed