फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   nss will play a big role after lockdow

लॉक डाउन समाप्त होने पर बढ़ेगा एनएसएस वालेन्टियर्स का रोल

Sun, 03 May 2020 10:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
nss will play a big role after lockdow
ललितपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा आयोजित वेबीनार में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि देश बहुत बड़े संकट सेे गुजर रहा है, ऐसी परिस्थिति में देश और समाज को सहयोग की आवश्यकता होती है। मैंने एनएसएस को कॉफी करीब से देखा है कि राष्ट्र में जब भी कोई आपदा आई है, तो एनएसएस के वालंटियर्स ने अपना भरपूर सहयोग किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव में हमें सचेत और सजग रहना है और दूसरों को भी सचेत और सजग रहने के लिए प्रेरित करना है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जेबी वैशम्पायन ने कहा कि देश में कोविड -19 की वजह से जो परिस्थिति उत्पन्न हुई है, उसका कोई स्थाई इलाज अभी तक नहीं खोजा जा सका है। कोरोना वायरस केवल स्पर्श से ही फैलता है, ऐसे में हमें केवल बचाव करने की आवश्यकता है। इसके लिए एनसीसी और एनएसएस के वालंटियर्स सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के लिए पूरे दमखम से लगे हुए हैं, इसलिए यह आवश्यक है कि हम सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर इस बीमारी के प्रभाव को कम कर सकते हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय निदेशक एनएसएस सौरभ साह ने कहा कि कोरोना महामारी आज जिस स्थिति में है फिलहाल इसका कोई अंत दिखाई नहीें दे रहा है। आज देश में तीन जोन बना दिये गये हैं। लॉक डाउन जैसे ही समाप्त होगा एनएसएस के वालंटियर्स का रोल बढ़ जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक श्रोती, विशेष कार्याधिकारी डॉ. अंशुमाली शर्मा, नोडल अधिकारी डॉ. ओपी चौधरी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. रजनी निरंजन, डॉ. आशुतोष यादव, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. नरेश कुमार निरंजन, अखिलेश कुमार, डॉ. वंदना याज्ञिक, साधना नागल, डॉ. शेरबहादुर सिंह, रमेश कुमार पांडेय, ब्रजनंदन, रामसेवक चंद्राकर, अभिषेक कुमार राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed