फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Now will be corona testing to health man

अब स्वस्थ लोगों की भी हो रही कोरोना जांच

Fri, 05 Jun 2020 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Now will be corona testing to health man
ग्राम सुनौरा में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य टीम - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले में आम लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा रही है। जिससे समाज में संक्रमण की खोज की जा सके। इसके लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले के दो ब्लाक के चार गांव में सौ स्वस्थ लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं।
विज्ञापन

देश में वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनमें कई व्यक्ति ऐसे में भी जिनमें कोराना संक्रमण के लक्षण नहीं पाए जाने के बाद भी जांच में कोरोना की पुष्टि हो रही है। कई स्वास्थ्य व्यक्तियों में भी कोरोना संक्रमण पाया जा रहा है। जिसको लेकर संक्रमण लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शासन कोरोना संक्रमण को थामने के लिए अब स्वस्थ लोगों के भी सैंपल ले रहे हैं। इनमें उन व्यक्तियों के सैंपल लिए जा रहे हैं, जो पूरी तरह से स्वस्थ हों। कोराना संक्रमण के किसी भी प्रकार के लक्षण नहीं हों, वह व्यक्ति बाहर से न आया हो। इसके साथ ही उसके घर में भी कोई व्यक्ति बाहर से न आया हो। उस गांव में भी कोरोना संक्रमित मरीज न मिला हो, न ही कोराना संक्रमित मरीज की गांव में हिस्ट्री पाई गई हो। इनका कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया जा रहा है। इससे संक्रमण के फैलने की स्थिति का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को शासन के निर्देश पर जनपद के ब्लाक तालबेहट के तीन गांव व बार के एक गांव में सैंपल लिए गए। जिसमें तालबेहट के ग्राम हसांर कलां, बुदावनी, सुनौरा के 25-25 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा बार के ग्राम डुलावन में 25 स्वास्थ्य लोगों के सैंपल लिए गए। सभी 100 सैंपलों को जांच के लिस केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है। इस दौरान सैंपल लेने वाली टीम में जिला सर्वलांस अधिकारी डा. आर के सोनी, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. देशराज सिंह, सीएचसी तालबेहट अधीक्षक डा. नरेंद्र कुमार, डा. सूरज सिंह, डा. नितिन कंसोरिया, डा. नितिन बजाज, धीरज कुमार, पंकज शर्मा, सीएचओ नीलेश सिंह, राधा मीणा, विशाखा, अंजली मित्तल, रेखा रानी व एएनएम, आशा बहुंए मौजूद रहीं।
अब जिले में होगी कोरोना संक्रमण की जांच
ललितपुर। कोरोना की जांच रिपोर्ट आने में हो रही जांच से अब निजात मिल गई है। जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए मशीन उपलब्ध हो गई है। अब सैंपल जांच के लिए झांसी नहीं भेजे जाएंगे।
बीते माहों से जिले में आने वाले प्रवासियों व कोरोना संक्रमण की जांच के लिए परेशानी हो रही थी। शुरूआत में सैंपलों को सैफई भेजा जा रहा था। जिसके बाद झांसी में मशीन आने पर सैंपल झांसी भेजे जाने लगे। जहां पर जांच रिपोर्ट आने में समय लगा रहा है।
कोरोना जांच रिर्पोट समय पर मिल सके, जिसके लिए शासन ने जिला अस्पताल को कोरोना जांच मशीन उपलब्ध करा दी गई है। अब जिला अस्पताल में ही कोरोना की जांच हो सकेगी।

वर्तमान में जिले में संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। जिसके लिए लगभग एक सैकड़ा लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। - डॉ. देशराज सिंह, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ

कोरोना जांच सामग्री के साथ खड़े चिकित्सक

कोरोना जांच सामग्री के साथ खड़े चिकित्सक- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed