फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Now Divyangjan will also have their own home of happiness

अब दिव्यांगजनों का भी होगा अपना खुशियों का आशियाना

Thu, 03 Nov 2022 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Now Divyangjan will also have their own home of happiness
ललितपुर। मुख्यमंत्री आवास योजना में कुष्ठ रोगियों के बाद अब दिव्यांगजनों को प्राथमिकता के तौर पर जोड़ा जाएगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद आवास निर्माण के लिए शासन से धनराशि मांगी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत अभी तक सहरिया आदिवासी, जनजाति को विशेष पात्रता सूची में रखा गया था। इसके बाद कुष्ठ रोगियों को प्राथमिकता दी गई। जनपद में कुष्ठ रोग से ग्रस्त करीब 14 लोगों को आवास दिए गए हैं। अब शासन ने दिव्यांगजनों को इस सूची में जोड़ने का निर्णय लिया है। दिव्यांगों के इस सूची में जुड़ने से ऐसे वर्ग को लाभ मिलेगा जो अपने शरीर से कमजोर हैं जौर अपनी दिव्यांगता के कारण दूसरों पर आश्रित हैं। लेकिन सरकार की इस नई पहल से अब वो भी पक्के मकान के स्वामी बन जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में कुल 5,852 दिव्यांग पेंशनधारक हैं। जिसमें जनपद के छह ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायतों में करीब 4,527 दिव्यांग पेंशन धारक हैं। जबकि शहरी क्षेत्र ललितपुर, महरौनी, पाली और तालबेहट में करीब 1325 दिव्यांग पेंशनधारक हैं। परियोजना निदेशक द्वारा समाज कल्याण विभाग की दिव्यांग पेंशन सूची के अनुसार ग्रामीण इलाकों में सर्वे कराया जा रहा है। इसके साथ जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारियों से यह भी स्पष्ट किया है कि जो दिव्यांग पात्र है, भले ही उसे दिव्यांग पेंशन न मिल रही हो उन्हें भी योजना का लाभ देने के लिए सूची में शामिल किया जाए। हालांकि शासन द्वारा अभी जनपद को लक्ष्य नहीं भेजा गया है। जिला प्रशासन शासन को कुल लाभार्थियों की संख्या उपलब्ध कराएगा। इसके बाद शासन प्रथम व द्वितीय फेज में जनपद के लिए धन आवंटित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार दिव्यांग पेंशन धारक
ब्लॉक का नाम - दिव्यांगों की संख्या
बार - 759
बिरधा - 879
जखौरा - 985
मड़ावरा - 587
महरौनी - 626
तालबेहट - 691
योग - 4527
शहरी क्षेत्र में दिव्यांग पेशनधारियों की सूची
क्षेत्र का नाम - दिव्यांग पेंशनधारी
ललितपुर - 1072
महरौनी - 86
पाली - 77
तालबेहट - 90
योग - 1325
ब्लॉक स्तर से दिव्यांगों की सर्वे कराई जा रही है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद शासन को सूची भेज दी जाएगी। इसके बाद शासन जनपद में आवासों के लिए लक्ष्य निर्धारित करेगा। - एके सिंह, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed