फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Now diarrhea spread in village Bamhorisar, five people affected, one serious

Lalitpur News: अब गांव बम्होरीसर में फैला डायरिया, पांच लोग चपेट में, एक गंभीर

Fri, 30 Aug 2024 05:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Now diarrhea spread in village Bamhorisar, five people affected, one serious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। अब गांव बम्होरीसर में डायरिया फैल गया। बृहस्पतिवार को गांव की सहरिया बस्ती में पांच लोग डायरिया की चपेट में आ गए। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं, एक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज, ललितपुर रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंची।


बुधवार को ग्राम बम्होरीसर में लोगों के उल्टी-दस्त से बीमार होने की सूचना पर सीएचसी से डॉ. नितिन बजाज की अगुवाई में चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची थी। वहां दो मरीज मिले। उन्हें दवाएं दी गईं। इसके बाद टीम ने गांव के लोगों से साफ पानी पीने और सफाई से रहने के निर्देश दिए थे। लेकिन बृहस्पतिवार को मरीजों की हालत में सुधार नहीं हुआ। फिर जिलास्तरीय संक्रामक रोग नियंत्रण टीम गांव में पहुंची और उसने भी मरीजों को देखा। जितेंद्र (12) पुत्र रघुवीर, बृजेश (10) पुत्र हरभजन, प्रेम (70) पत्नी मन्नी, कीर्ति (5) पुत्र देवेंद, मुस्कान (6) पुत्री रघुवीर को सीएचसी तालबेहट लाया गया। यहां से बृजेश मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया गया। प्रभारी खंड विकास अधिकारी दीपक यादव ने सफाई कर्मियों की टीम से गांव की सफाई कराई।
विज्ञापन

------------
जानकारी मिलने पर टीम को भेजा गया था। गांव में साफ-सफाई ठीक थी। बीमार मरीज बाहर से मजदूरी करके लौटें थे।
- डॉ. विशाल पाठक, एमओआईसी, तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed