फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Now career related problems will be solved on toll free number

Lalitpur News: अब टोल-फ्री नंबर पर करियर संबंधी समस्या का होगा समाधान

Thu, 19 Jun 2025 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Now career related problems will be solved on toll free number
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की मनोवैज्ञानिक और करियर काउंसलिंग संबंधी समस्याओं का अब आसानी से समाधान होगा। विद्यालयों और बीआरसी की बाउंड्री पर टोल-फ्री नंबर लिखवाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं, इनमें करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं हैं। अब पढ़ाई के दौरान छात्र-छात्राओं सहित युवाओं को होने वाली मनोवैज्ञानिक परेशानियों और करियर काउंसलिंग को लेकर आने वाली समस्याओं का समाधान किया जाएगा। टोल फ्री नंबर 1800-180-5311 को विद्यालयों और बीआरसी की दीवारों पर अंकित कराया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार इस टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर छात्र मानसिक और करियर संबंधी समस्या का हल पा सकेंगे।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि यह नंबर एक काउंसलर या परामर्शदाता से जुड़ा रहेगा और छात्रों को उनकी समस्याओं को समझने और उनका समाधान खोजने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
प्रार्थना सभा में दी जाएगी नंबर की जानकारी : विद्यालय की दीवार पर टोल-फ्री नंबर लिखने के साथ इसका प्रचार प्रसार भी किया जाएगा। अभिभावकों को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं, विद्यालयों में होने वाली प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को इसके बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article