फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Notri advocate risen kawad yatra for water problem

नोटरी अधिवक्ता ने पानी के लिए निकाली कांवड़ यात्रा

Tue, 28 Jul 2020 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Notri advocate risen kawad yatra for water problem
कांवड़ यात्रा के दौरान अधिवक्ता - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण विरोध में नोटरी अधिवक्ता ने अर्धनग्न होकर कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों की मनमानी पर भड़ास निकाली। उनका कहना था कि 48 घंटे तक इंतजार करेंगे। यदि जलापूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो लॉकडाउन तोड़कर सामूहिक प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

सावन के महीने में भी कई मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति बाधित बनी हुई है। तमाम महिला व पुरुष भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए शुद्ध जल का इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं। इससे नाराज होकर नोटरी अधिवक्ता गोविंद नारायण रावत घंटाघर पहुंचे। जैसे ही वह घंटाघर पहुंचे, बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद
विज्ञापन

उन्होंने अर्धनग्न होकर कंधे पर कांवड़ रखकर घंटाघर से कचहरी चौराहे तक पदयात्रा की। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि बसुंधरा कॉलोनी में काफी समय से जलापूर्ति बाधित है। यहां के लोग पीने के लिए पानी के लिए तरस रहे हैं। प्रशासन को कई बार आगाह किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। संपूर्ण नगर में पानी की आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। कॉलोनी निवासी दो-दो बाल्टी पानी के लिए घंटों मोटर चलाते हैं और पांच से दस मिनट पानी मिल पाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पानी की आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो लॉकडाउन तोड़कर सामूहिक प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed