फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Notices were handed over to 84 colonizers for illegally electrifying the colony

Lalitpur News: अवैध रूप से कॉलोनी का विद्युतीकरण कराने पर 84 कॉलोनाइजरों को थमाए नोटिस

Fri, 09 Dec 2022 08:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Notices were handed over to 84 colonizers for illegally electrifying the colony
ललितपुर। नगर में अवैध कॉलोनी बनाकर विद्युतीकरण करने वाले कॉलोनाइजरों से बिजली विभाग ने वसूली की तैयारी शुरू कर दी है। 84 कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। विभागीय अधिकारियों बताया कि कॉलोनी में विद्युतीकरण का एस्टीमेट बनाकर कॉलोनाइजरों से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

कॉलोनी को वैध होने के लिए नक्शा पास कराना अनिवार्य होता है। नक्शा पास के लिए विभिन्न मानक बनाए गए हैं। इनमें कॉलोनी में सड़क व नाली के साथ ही विद्युतीकरण भी कराना होता है। इसके बाद अन्य मानकों को पूरा करने के बाद ही कॉलोनी को वैध घोषित किया जाता है।
विज्ञापन

लेकिन शहर में कॉलोनाइजरों ने प्राधिकरण के राजस्व के साथ ही विद्युत विभाग के राजस्व को भी चपत लगा कर कॉलोनियों में विद्युतीकरण करा दिया है।। ऐसे में कई लोग तो लंबी दूरी तक केबल डालकर कनेक्शन लिए हैं। जिसमें आए दिन फॉल्ट की समस्या भी होती रहती है। इससे विभाग को समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विभाग ने ऐसे 84 कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनसे सात दिन में जवाब मांगा गया है। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि एस्टीमेट जारी कर कॉलोनाइजरों से राशि जमा कराई जाएगी। अन्यथा में रिकवरी की जाएगी।
84 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिसके बाद एस्टीमेट की राशि की रिकवरी की जाएगी।
- इंजी. विमल कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed