फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Notices issued to 1.78 voters in SIR

Lalitpur News: एसआईआर में 1.78 मतदाताओं को नोटिस हुए जारी

Sun, 08 Mar 2026 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 1.78 voters in SIR
फार्म-6 के माध्यम से 32208 मतदाताओं ने किया आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ परीक्षण के दौरान नो मेपिंग व नाम विसंगतियों को दूर करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। जनपद की दोनों विधानसभाओं में 1.78 मतदाताओं को नोटिस जारी किया। अभी तक करीब 85 प्रतिशत नोटिस का निस्तारण कर दिया गया है। हालांकि इन नोटिसों का निस्तारण 27 मार्च को किया जाना है।
निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए विशेष प्रगाढ़ परीक्षण कराया गया। इसमें वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान सूची का मिलान किया गया। इस योजनाओं के तहत अंतरिम सूची का प्रकाशन छह जनवरी को किया गया है। इसके लिए नये नाम जोड़ने व वर्तमान सूची जिन नाम पर आपत्ति वह भी मांगी गई थी। साथ ही त्रृटि सुधार के लिए फार्म भरने के समय दिया गया। इसके साथ ही जिन मतदाताओं 2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं थे। उन्हें नोटिस जारी कर उनसे अभिलेख मांगे थे।
विज्ञापन

इसके तहत जिले में एक लाख 78 हजार नोटिस जारी किए गए। जिनमें से अभी करीब 85 प्रतिशत नोटिसों का निस्तारण हो चुका है। फार्म- 6 के माध्यम से 32208 नये मतदाताओं ने नाम जुड़वाने के आवेदन किया है। दस अप्रैल को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद पूरी तस्वीर नजर आएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि जो नोटिस उसका निस्तारण करते हुए, साथ ही फार्म-6 के लिए आवेदन आए हैं, फार्म-7 के माध्यम से आपत्ति मिली हैं। उनका निस्तारण करने के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा - फार्म-6 - फार्म-7 - फार्म- 8
ललितपुर - 18001 - 3125 - 4121
महरौनी - 14207 - 1002 - 2789
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed