{"_id":"5e7e3d158ebc3e72bf407eab","slug":"not-serious-take-lockdown-and-distance-lalitpur-news-jhs163393526","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन और सामाजिक दूरी को नहीं ले रहे गंभीरता से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन और सामाजिक दूरी को नहीं ले रहे गंभीरता से
विज्ञापन
साडूमल में घर के बाहर खड़े लोग
- फोटो : LALITPUR
सैदपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से फैलने वाली बीमारी से पूरा विश्व कराह रहा है। बीमारी तेजी से पैर पसारती जा रही है, देश में भी लॉकडाउन कर दिया गया है। लेकिन, ग्रामीणों को समझ में नहीं आ रहा है। वह सामाजिक दूरी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और समूह बनाकर आपस में बतिया रहे हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में हजारों लोग हैं। दिनों दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। दुनिया के कई देश बीमारी के कारगर उपचार की खोज में लगे हैं, लेकिन अभी तक किसी को सफलता नहीं मिल पाई है। इस कारण कई देश लॉकडाउन एवं सोसल डिस्टेंस के नियम का पालन कर रहे हैं। शहरवासी आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए ही घर से बाहर निकल रहे हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इसके उलट कहानी है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। ग्राम साढूमल में मोहल्लों के लोग समूह में बैठकर गप्पें लगा रहे हैं। कुछ लोग ताश खेल रहे हैं। यह लोग मास्क का प्रयोग बहुत कम कर रहे हैं। आवश्यक सामग्री की खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ लगा रहे हैं। ऐसे में एक- दूसरे से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है। लोग जागरूकता की कमी के कारण अपने साथ- साथ दूसरे के जीवन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं। एक व्यक्ति की बजह से ही बड़ी संख्या में लोग संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। इससे लोगों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे तमाम प्रयासों पर पानी फिर सकता है।
गांव के लोगों को बराबर जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतिदिन मुनादी कराई जा रही है। मैं व्यक्तिगत रुप से गांव के एक-एक मुहल्ले में जाकर लोगों को जागरूक कर रहा हूं। पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। दुकानों को पुलिस द्वारा बंद कराया जा रहा है।
विज्ञापन
- नशीर खान, प्रधान प्रतिनिधि साढूमल विकासखंड महरौनी