फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Not a single application has been received in two years to take fitness into private hands

Lalitpur News: निजी हाथों में फिटनेस लेने के लिए दो वर्ष में नहीं आया एक भी आवेदन

Wed, 01 Jan 2025 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Not a single application has been received in two years to take fitness into private hands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में शोरूम संचालकों को वाहन पंजीकरण नंबर जारी करने का काम तो सौंप दिया, लेकिन दो वर्ष बाद भी निजी हाथों में फिटनेस लेने के लिए एक भी आवेदन नहीं आया है। ऐसे में वाहनों की फिटनेस के लिए परिवहन विभाग के कार्यालय में ही चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
शासन ने वाहनों की फिटनेस को निजी हाथों में देने का निर्णय लिया है। इसमें जिस तरह से शोरूम संचालकों को वाहन पंजीकरण नंबर जारी करने का कार्य दिया गया है। इसी तरह से फिटनेस का कार्य भी दिया जाना है। फिटनेस सेंटर बनाने के लिए शासन में फर्म या कोई कंपनी आवेदन कर सकती है। आवेदन में मशीनों समेत अन्य मानकों की जांच के बाद प्रमाण पत्र देने की अनुमति जारी हो जाएगी।
विज्ञापन

इन फिटनेस सेंटर में वाहन स्वामियों को फिटनेस के लिए ऑनलाइन स्लॉट से बुकिंग करना होगी। इसके बाद निर्धारित तिथि व समय पर पहुंचकर वाहनों की जांच करा सकेंगे। इन सेंटरों पर वाहनों की सेंसर युक्त मशीन से जांच की जाएगी। जांच में वाहन सही पाए जाने पर प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। इसके बाद परिवहन विभाग प्रमाणपत्र के आधार पर फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करेगा। हालांकि, इसमें वाहन स्वामियों को जांच के लिए शुल्क देना होगा। साथ ही विभाग में भी निर्धारित शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, दो वर्ष का समय बीतने के बाद भी अबतक इसमें किसी ने रुचि तक नहीं दिखाई है। यही कारण है कि अब तक किसी भी कंपनी या फर्म ने इसमें आवेदन नहीं किया है। ऐसे में वाहन स्वामियों को कार्यालय में ही फिटनेस के लिए आना पड़ रहा है। साथ ही कार्यालय में कोई मशीन भी नहीं है। ऐसे में वाहनों की कंडीशन के आधार पर ही फिटनेस जारी हो रही है।
---
दो वर्ष में निजी फिटनेस सेंटर खोलने के लिए किसी ने भी आवेदन नहीं किया गया है। इससे निजी फिटनेस सेंटर खोलने की राह आसान नजर नहीं आ रही है।
- मोहम्मद कय्यूम खान, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed