फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no ultrasound facilities at distict hospital

गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रही अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Tue, 26 May 2020 11:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
no ultrasound facilities at distict hospital
ललितपुर। जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को जांचों की सुविधा नहीं मिल पा रही है। अल्ट्रासाउंड की सुविधा दो माह से ठप है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए अस्पताल के बाहर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित किया गया है, लेकिन बीते माहों से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड व जांचों की सुुविधा नहीं मिल पा रही है। यहां पर आने वाली गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए अस्पताल से बाहर जाना पड़ रहा है। जहां पर मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे मोटा शुल्क लिया जा रहा है। जबकि, जिला मुख्यालय पर स्थित जिला अस्पताल प्रमुख अस्पतालों एक है। जहां पर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं प्रसव के लिए आती हैं।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में ओपीडी सेवा चालू होने पर पांच सौ से अधिक महिलाअएं जांच के लिए आती हैं। इनमें से लगभग दो सौ महिलाओं की खून व पेशाब की जांच होती है। इसके साथ ही लगभग पांच दर्जन महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया जाता है। लेकिन, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन से तीन दिन पहले 22 मार्च से शासन ने सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद कर दी गई थी। अब अस्पताल में केवल इमरजेंसी सेवा ही मुहैया कराई जा रही है। ऐसे में केवल इमरजेंसी मरीजों की ही जांच हो रही है, जो सामान्य दिनों में 170 से 180 तक होती थीं, अब इमरजेंसी में 15 से 20 गर्भवती महिलाओं की ही जांच हो रही है। अन्य महिलाओं को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड सेवा पूरी तरह से ठप है। इससे महिलाओं को परेशान होकर निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
शासन द्वारा ओपीडी सेवा को बंद किया गया है। इससे जांच सेवा भी बंद चल रही है। केवल इमरजेंसी में ही जांच हो रही है।
-डा. प्रताप सिंह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed