{"_id":"5ed2a1708ebc3e9ac806f6b5","slug":"no-one-following-quarantine-procedure-lalitpur-news-jhs1679056146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आए लोग खुले आम घूमकर बढ़ा रहे संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से आए लोग खुले आम घूमकर बढ़ा रहे संक्रमण का खतरा
विज्ञापन
ललितपुर। बाहर से आए लोग खुलेआम घूमने से मोहल्ला नेहरू नगर के लोगों को संक्रमण फैलने का खतरा सता रहा है। बाहर से आने वालों को न तो क्वारंटीन किया गया है, और न ही उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई है।
वैश्विक महामारी नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है, जिसमें बाहर से आए लोगों की सीमा पर ही थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। इसके साथ ही मोहल्ले में भी आने पर स्क्रीनिंग की जाती है। लक्षण न पाए जाने पर घर के बाहर एक स्लिप चस्पा होती है, स्लिप पर आने की तिथि अंकित रहती है। बाहर से आए व्यक्ति को होम क्वारंटीन किया जाता है। संबंधित व्यक्ति से मिलने व संपर्क में आने पर रोक लगाई जाती है। लेकिन, कुछ लोग इनका पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अन्य लोगों को संक्रमण का खतरा बढ़ा रहे हैं। कई तो ऐसे में है, जो जिले की सीमा में छुपकर अन्य रास्तों के माध्यम से घर आ गए। इन लोगों की न तो जांच हुई है और न थर्मल स्क्रीनिंग की गई है। इसके बाद भी खुलेआम घूमकर संक्रमण फैलाने का खतरा बढ़ रहे हैं। नेहरू नगर में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से अब जरूरी हो गया है कि ऐसे लोगों की जांच की जाए।
कोरोना संक्रमित महिला के पति भी मोहल्लेवासियों के संपर्क में रहे हैं। महिला अस्पताल में भर्ती के दौरान पति मोहल्ले में घूमते रहे। ऐसे में मोहल्लेवासियों को संक्रमण का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन
- चंद्रभान सिंह
मोहल्ले में लगतार अन्य राज्यों से लोग आ रहे हैं। प्रशासन को सूचना देने के बाद भी क्वारंटीन नहीं किया जा रहा है। इससे मोहल्ले में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। सख्ती बरत कर बाहर से आए लोगों को क्वारंटीन किया जाए, जिससे मोहल्लेवासियों को राहत मिल सके।
- विवेक दरौनियां
मोहल्ला नेहरूनगर में कई लोग इंदौर, भोपाल, उज्जैन व दिल्ली से आए हैं। इनमें कुछ लोग अपने घरों में छुप कर रह रहे हैं, लेकिन अन्य परिजन मोहल्ला में घूम रहे हैं। कई लोगों को बाहर से आने के बाद भी क्वारंटीन नहीं किया गया है, इससे मोहल्लेवासी दहशत में है।
- लालजीराम
जिस महिला की कोरोना जांच रिर्पोट में पुष्टि हुई है, वह महिला अपनी पुत्री के साथ 27 मई तक मोहल्ले में घूमती रही, इससे मोहल्ला के लोगों में भी डर है। महिला को सैंपल के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं करना चाहिए था, स्वास्थ्य विभाग द्वारा लापरवाही बरती गई है, जिसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
- अजय यादव