फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   No new tradition should be started: District Magistrate

कोई नई परंपरा न शुरू की जाए : जिलाधिकारी

Tue, 18 Jul 2023 01:50 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 18 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
No new tradition should be started: District Magistrate
ललितपुर। मोहर्रम को देखते हुए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने निर्देश दिए कि आगामी त्योहारों पर कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाए। पूर्व की तरह सभी आयोजन किए जाएंगे। सभी उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि वह क्षेत्र में जाकर व्यवस्था का जायजा लें। इस दौरान धर्मगुरुओं को भी साथ ले जाएं। आयोजन होने वाले रूट की ड्रोन से निगरानी करें और रूट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। अधिशासी अभियंता विद्युत और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अभियान चलाकर बिजली और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने शांति और सौहार्द के साथ आगामी त्योहार मनाए जाने की अपील की। बैठक में अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद, उपजिलाधिकारी सदर अमित कुमार भारती, क्षेत्राधिकारी सदर अभयनारायण राय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका निहालचंद्र, सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और मुस्लिम धर्मगुरु मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed