फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no guarding on hightension line wine

हाइवे से निकली हाईटेंशन लाइन में नहीं लगा, गई गार्डिंग

Fri, 29 Jan 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
no guarding on hightension line wine
हाइवे पर हाईटेंशन तारों को ऊपर कर निकलते वाहन। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले में हाइवे से निकली हाईटेंशन लाइन में गार्डिंग नहीं लगाई गई है। ऐसे में भारी वाहनों में माल की ऊंचाई अधिक होने से आने जाने में दिक्कत होती है। कई स्थानों पर तार जर्जर हालत में झूल रहे हैं। ऐसे में टूटकर गिरने से दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी और एनएचएआई के जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने हाइटेंशन लाइन निकलने के दौरान दुर्घटनाओं केे रोकने के लिए तारों के नीचे सुरक्षा को गार्डिंग लगाई जाती है, जिससे कि तारों के झूलने और टूटकर गिरने के दौरान तार नीचे न गिर सकें। गिरने की स्थिति में गार्डिंग में ही छिड़कर रुक जाते हैं। लेकिन जिलेे में कई स्थानों पर बिजली विभाग ने हाइटेंशन लाइन तो डाली। पर तारों के नीचे सुरक्षा को गार्डिंग अब तक नहीं लगाई है। इससे कई बार दुर्घटनाएं तक हो चुकी हैं, इसके बाद भी जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्र व अन्य स्थान तो दूर हाइवे मार्ग के ऊपर से निकली हाइटेंशन लाइन में भी गार्डिंग नहीं लगाई गई है। ऐसी ही स्थिति जिला मुख्यालय से गौना तक कई स्थानों पर बनी हुई है। यहां पर तारों के झूलने से ऊंचाई तक माल ढो रहे वाहनों को निकासी में दिक्कत हो रही है। कई बार तो तार लटकने से टकराने का खतरा रहता है। ऐसे में यहां से लकड़ियों के सहारे तार को ऊंचा कर वाहन निकालने को मजबूर हैं। तार ऊंचे करने में एकजुट होकर टूटकर गिरने का खतरा बना हुआ है। वहीं, रात्रि में तारों के न दिखने पर भी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन

सुविधाओं के नाम पर वसूल रहे टोल
यात्रा को सुगम बनाने के लिए हाइवे। फोर लाइन सड़क का निर्माण किया गया है। इसमें दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आने-जाने के लिए अलग-अलग सड़कें बनाई गई हैं। इससे जाम जैसी हालातों में राहत मिलेगी। साथ समय की बचत के साथ सुरक्षित यात्रा हो सकेगी। इसके एवज में वाहनों दो पहिया व तीन पहिया वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों से टोल वसूला जा रहा है। लेकिन टोल तो वाहनों से खूब वसूला जा रहा है, पर सुविधाओं का टोटा बना हुआ है। हाइवे के ऊपर से खुले व बिना गार्डिंग के हाइटेंशन लाइन के तार झूल रहे हैं। इससे दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर लटक रहे तार
गौना से सरखड़ी के बीच
बंगरिया से उमरिया के बीच
सजनाम तिगैला से पटऊआ के बीच
बिरधा के पहले
बिरधा से सतरवांस के बीच
बमरौला से भैंसाई के बीच
अभिलाषा पैट्रोल पंप से भैंसाई के बीच
बिरधा से गौना तक कई स्थानों पर हाइवे मार्ग पर बिना गार्डिंग के हाइटेंशन लाइन क्रॉस होने का मामला संज्ञान में आया है। जिस पर तारों में गार्डिंग लगवाई जाएगी।
- आकाश सचान, अधिशाषी अभियंता, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed