{"_id":"6a3ee2c38d4e6c104302a93d","slug":"no-fire-safety-measures-in-factories-entrepreneurs-remain-unheeding-despite-four-notices-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-158655-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फैक्टरियों में अग्निसुरक्षा के इंतजाम नहीं, चार नोटिस के बाद भी नहीं चेते उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फैक्टरियों में अग्निसुरक्षा के इंतजाम नहीं, चार नोटिस के बाद भी नहीं चेते उद्यमी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले के 42 लघु उद्योगों में अग्निसुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। अग्निशमन विभाग चार बार नोटिस जारी कर चुका है, लेकिन अधिकांश उद्यमियों ने अब तक मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं की हैं। कई उद्योगों में फायर हौज पाइप तक नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में विभाग अब संबंधित उद्योगों के बिजली कनेक्शन निरस्त कराने के लिए विद्युत विभाग और नियामक आयोग को पत्र भेजने की तैयारी कर रहा है।
औद्योगिक आस्थान चंदेरा में स्पॉलर मिल, दाल मिल, चार पहिया वाहन के शोरूम, ग्रेनाइट यूनिट, फूड प्रोडक्ट मिल, फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट, गेहूं मिल, डिस्पोजल फैक्टरी और ऑयल मिल समेत विभिन्न प्रकार के करीब 42 उद्योग संचालित हैं। इन इकाइयों में प्रतिदिन करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। सभी उद्योगों को अलग-अलग श्रेणी के औद्योगिक बिजली कनेक्शन भी जारी किए गए हैं।
क्षेत्र में पूर्व में शॉर्ट सर्किट और अन्य कारणों से आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद अधिकांश उद्योगों में आग से बचाव के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। हाल ही में लखनऊ में हुई कोचिंग अग्निकांड की घटना के बाद जिला प्रशासन ने आग की आशंका वाले प्रतिष्ठानों का निरीक्षण अभियान तेज किया है।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग ने चंदेरा औद्योगिक क्षेत्र की 42 इकाइयों को अग्निसुरक्षा मानकों का पालन न करने पर चार बार नोटिस जारी किए हैं। इसके बावजूद अधिकांश प्रतिष्ठानों में फायर हौज पाइप, हाइड्रेंट और अन्य जरूरी उपकरण नहीं लगाए गए हैं। उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने भी उद्यमियों को अग्निशमन मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। चेतावनी दी गई थी कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इसका कुछ असर दिखाई देने लगा है। एक उद्योग इकाई ने अग्निसुरक्षा मानकों के अनुरूप उपकरणों की स्थापना शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अग्निसुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने पर उद्योगों को नोटिस दिए गए हैं। उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने भी मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए थे। एक इकाई ने आवश्यक सामान मंगा लिया है, टंकियां बनवा ली हैं और हाइड्रेंट प्वाइंट भी तैयार किया है। अन्य उद्यमी भी जल्द व्यवस्थाएं पूरी करने का आश्वासन दे रहे हैं।
— कमलेश सराफ, अध्यक्ष
-- -- -- -- -- -- -- -- -
उद्योगों में अग्निसुरक्षा के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। नोटिस के बावजूद यदि आवश्यक इंतजाम नहीं किए गए तो उनके विद्युत कनेक्शन निरस्त कराने के लिए विद्युत नियामक आयोग और विद्युत निगम को पत्र भेजा जाएगा।
— तबारक हुसैन, मुख्य अग्निशमन अधिकारी