{"_id":"607c8ec08ebc3e245b1b44f2","slug":"no-facility-at-voting-area-lalitpur-news-jhs1934253153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाओं से जूझती रही ब्लाक मुख्यालयों पर पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाओं से जूझती रही ब्लाक मुख्यालयों पर पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
ललितपुर। ब्लाक मुख्यालयों पर पोलिंग पार्टियों को अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ा। इस कारण देरी से मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुईं। देर रात तक पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों पर पहुंची। यही नहीं, उन्हें मतदेय स्थलों पर भी असुविधाओं से जूझना पड़ा।
पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए ब्लाक मुख्यालयों पर मतदान पेटी, मतपत्र सहित सामग्री उपलब्ध कराई गई। दोपहर में मतदान कार्मिकों को सामग्री वितरित करने का सिलसिला आरंभ हुआ तो कार्मिकों को अधूरी सामग्री उपलब्ध करा दी गई। मतदान कार्मिकों को विभिन्न पदों के उम्मीदवारों की सूची भी नहीं दी गई। ब्लाक बिरधा में शाम चार बजे पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। ब्लाक मड़ावरा में खुले आसमान के नीचे मतदान कार्मिक अपने साथियों का इंतजार करते रहे। पीने के पानी के लिए भी कार्मिक परेशान होते रहे। ब्लाक जखौरा मुख्यालय पर सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हुआ। यहां कर्मचारी एक- दूसरे से दूरिी बनाने पर ध्यान नहीं रख सके। सामग्री वितरण के दौरान कर्मचारी एक-दूसरे से सटे नजर आए। जब देर रात मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टी पहुंची तो यहां भी उन्हें सुविधाओं की कमी से दो- चार होना पड़ा। ब्लाक मड़ावरा के ग्राम ककरुआ मतदेय स्थल पर बिजली, फर्श, गद्दा, पीने के पानी के मटके का अभाव मिला। पोलिंग पार्टियों ने जब भोजन के इंतजाम की स्थिति जानी तो रसोइया टालमटोल करती दिखीं। अन्य केंद्रों पर भी समस्याएं बनी रहीं।

बिरधा से मतदेय स्थल के लिए बस से रवाना होते कार्मिक- फोटो : LALITPUR

मड़ावरा में खुले आसमान के नीचे पार्टी के अन्य सदस्यों का इंतजार करते कार्मिक- फोटो : LALITPUR

मतदान सामग्री का मिलान करते कार्मिक- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन