फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no faccility fire brigade

फायर ब्रिगेड विभाग के पास आग बुझाने को पर्याप्त इंतजाम नहीं

Tue, 22 Dec 2020 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
no faccility fire brigade
fire on field.jpg - फोटो : fire on field.jpg
ललितपुर। फायर ब्रिगेड के पास आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इस कारण बड़ी आग लगने या कई जगह एक साथ आग लगने पर आग बुझाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

जिले में पांच तहसील और छह ब्लॉक हैं। जिला मुख्यालय से तहसील महरौनी, मड़ावरा व पाली की दूरी करीब 37 से साठ किलोमीटर तक है। ग्राम धौर्रा व बार क्षेत्र भी बीस से पच्चीस किलोमीटर दूर स्थित हैं। शहर के साथ ही कई बार इन क्षेत्रों में भी आगजनी की घटनाएं हो जातीं हैं। विभाग के पास फायर ब्रिगेड की दो बड़ी गाड़ियां एवं एक छोटी जीप मौजूद हैं। कई बार ऐसी स्थिति बनती है कि एक साथ कई जगह एक साथ आगजनी की घटनाएं हो जाती हैं और दो गाड़ियां संबंधित स्थानों पर आग बुझाने पहुंचती तो हैं, लेकिन तीसरी जगह आग लगने की घटना होने पर वहां गाड़ियां समय से नहीं पहुंच पाती हैं। इससे आगजनी की घटनाओं से काफी नुकसान हो जाता है।
जनपद में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की कमी लंबे समय से होने के बाद भी इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। नवंबर में रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में ग्यारह डिब्बों में भरे कोयले में आग लग गई थी। इस पर रेलवे अधिकारियों द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी, तो दोनों गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, लेकिन एक साथ ग्यारह डिब्बों में कोयले की आग बुझाने में दिक्कत होने पर विभाग द्वारा पावर प्लांट से दूसरी गाड़ी मंगानी पड़ी थी।
विज्ञापन

------------
गर्मियों में लगती है आग
गर्मियों के दिनों में एक साथ अलग-अलग गांवों व कस्बों में आग की घटनाएं होती हैं। इनमें सबसे ज्यादा सूखी फसलों में आग के मामले सामने आते हैं, जिस पर विभाग के पास मौजूद दो गाड़ियां लगातार आग बुझाने को दौड़ती रहती हैं, लेकिन कई जगह गाड़ियां नहीं पहुंचने पर काफी नुकसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
आग में जला कंटेनर, कारें भी जलीं
सोमवार की देर शाम को ग्राम टेटा जमालपुर के पास एक कंटेनर में आग लगने की घटना हो गई। उसमें रखी आधा दर्जन कारें जल गईं। जिला मुख्यालय से दूरी अधिक होने के कारण जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुुंचती, तब तक कंटेनर में आग फैल गई।

--------
तालबेहट और महरौनी में फायर स्टेशन खुलवाए जाने हैं। इसके लिए तालबेहट में जमीन मिल गई है और महरौनी में जमीन चिह्नीकरण का कार्य चल रहा है। फायर स्टेशन मिलने पर गाड़ियों की क्षमता भी बढ़ जाएगी।
- मतलूब हुुसैन, एफएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed