फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no electricity for one month, people jam the road

एक महीने से बिजली नहीं आने से मोहल्लेवासियों ने लगाया जाम

Mon, 21 Sep 2020 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
no electricity for one month, people jam the road
सड़क जाम लगा कर बैठी महिलाओं से बात करती महिला पुलिस - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मोहल्ला जुगपुरा में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण एक महीने से बिजली ठप चल रही है। एक माह बाद भी जब ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया गया तो मोहल्लेवासियों ने सोमवार को सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया। इससे पचास से अधिक गांव से जुड़ी सड़क का यातायात बाधित हो गया। पुलिस-प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर चार घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

मोहल्ला जुगपुरा में तकरीबन एक माह पहले 63 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मोबाइल पर और बिजली विभाग के ऑफिस जाकर इसकी जानकारी दी, लेकिन एक माह बाद भी जब ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया और उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया तो सोमवार को मोहल्लेवासियों को सब्र टूट गया।
विज्ञापन

मोहल्ले वाले सोमवार को सुबह करीब 10 बजे एकत्रित हुए और जुगपुरा में देवगढ़ मेन रोड पर जाम लगा दिया। पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी सड़क पर उतर आए और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए यहां लोगों से चंदा लिया जाता है। तब कहीं जाकर ट्रांसफार्मर बदला जाता है। उधर, सड़क जाम की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहले ही मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं ठोस कार्रवाई के बिना जाम खोलने को तैयार नहीं हुईं। इसके बाद मौके पर एसडीएम सदर, सीओ सिटी केशवनाथ, प्रभारी कोतवाल वीरेंद्र सिंह पटेल, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता आकाश सचान, नेहरूनगर चौकी प्रभारी दयाशंकर सिंह, एसआई मनीष शुक्ला, महिला थाना प्रभारी नीतू सिंह आदि मौके पर पहुंच गए। लोगों का गुस्सा देखकर एसडीएम सदर और विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में ट्रांसफार्मर बदलवाया जाएगा। जिसके बाद यहां लगभग दोपहर एक बजे जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले में एक माह से डीपी जली पड़ी है। विभाग को जानकारी भी दी, लेकिन फिर भी डीपी नहीं बदलवाई। अब तो गांव से भी बदतर हालात यहां हो गए हैं।
मोनू, नागरिक, जुगपुरा।
मोहल्ले में पहले कई बार डीपी खराब हो चुकी है और हर बार देरी से ही डीपी बदलवाते हैं। इस बार तो एक माह से भी अधिक समय से डीपी नहीं बदलवाई।
रोहित, नागरिक।
मोहल्ले में 63 केवी क्षमता की डीपी रखी है, जब डीपी रखी थी, तब कनेक्शन कम थे, लेकिन अब डेढ़ सौ से अधिक कनेक्शन इसी डीपी पर हो चुके हैं, कुछ ही सप्ताह में फिर से खराब हो जाती है।
वृंदावन रिछारिया।
----------
मोहल्ले के लोग डीपी बदलवाने को कहते हैं तो इसके लिए मोहल्ले वालों को चंदा इकट्ठा करके देना होता है, तब डीपी बदलती है। हर बार पैसे देकर डीपी रखवाते हैं, कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं।
सुमित्रा पाल।
-----------
घर में एक माह से बिजली नहीं है, गर्मी में बीमार पड़ रहे हैं, आखिर कहां जाए। बच्चे गर्मी में बिलख रहे हैं। हमें डीपी चाहिए, ताकि बिजली मिल सके और बीमारी से बच सकें।
मालती, मोहल्ला जुगपुरा।
----------
मोहल्ले में बढ़ी क्षमता की डीपी की आवश्यकता है। इसके लिए स्थाई समाधान चाहिए। यहां हर बार डीपी खराब होने से दिक्कत होती है। ट्रांसफार्मर बदला जाना चाहिए।
संगीता, जुगपुरा।
मोहल्ला जुगपुरा में बिजली के समस्या को लेकर प्रदर्शन की जानकारी हुई है। यह समस्या संज्ञान में थी। जनपद में कई डीपी जली हुई हैं, लेकिन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिससे समस्या है। 1912 पर जो शिकायत आती हैं, उनकी समस्या का निस्तारण पहले किया जाता है। यहां 1912 की जानकारी का अभाव है। यहां लोगों को डायल 1912 के संबंध में बताया गया है। यहां 63 केवी क्षमता की डीपी जली है और लोग उच्च क्षमता की डीपी बदलने की मांग कर रहे हैं। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। जैसे ही डीपी उपलब्ध होगी बदलवाई जाएगी।

आकाश सचान, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय।

सड़क पर जाम लगा कर बैठे जुगपुरा मोहल्ले वासी

सड़क पर जाम लगा कर बैठे जुगपुरा मोहल्ले वासी- फोटो : LALITPUR

जुगपुरा में रखा जला हुआ ट्रांसफार्मर

जुगपुरा में रखा जला हुआ ट्रांसफार्मर- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed