{"_id":"608725f58ebc3ed7022b7741","slug":"no-electricity-for-eight-month-lalitpur-news-jhs1939358191","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोंगरा खुर्द में आठ माह से अंधेरे में हैं सहरिया बस्ती के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोंगरा खुर्द में आठ माह से अंधेरे में हैं सहरिया बस्ती के लोग
विज्ञापन
electricity bulb.jpg
- फोटो : electricity bulb.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोंगरा खुर्द/ललितपुर। नाराहट क्षेत्र के गांव डोंगरा खुर्द की सहरिया बस्ती में विद्युत आपूर्ति के लिए लगाया गया 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगभग आठ माह से खराब पड़ा है। इस कारण बस्ती में रह रहे सौ से अधिक परिवार अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। आलम यह है कि ग्रामीणों को भारी भरकम बिल थमा देने वाले विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने आठ माह बाद भी उसे बदलने की सुध नहीं ली, जिससे बस्ती के लोगों में विभाग के प्रति रोष है।
बिरधा सब स्टेशन से निकले नाराहट फीडर से जुड़े गांव डोंगरा खुर्द स्थित सहरिया बस्ती में ट्रांसफार्मर खराब होने के साथ ही विद्युत लाइन के तार भी टूटे पड़े हैं, जिससे बस्ती में आठ माह से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली के अभाव में इन्हें तमाम प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले तो बिजली के अभाव में गरीब सहरिया लालटेन जलाकर अपने घर में काम चलाऊ रोशनी कर लेते थे, लेकिन राशन की दुकानों पर मिट्टी के तेल की सप्लाई बंद हो जाने से अब लालटेन का उजाला भी दिखाई नहीं देता। बिजली न होने के कारण सहरिया लोग रात के समय चूल्हा जलाकर भोजन बनाते हैं और उसी रोशनी में भोजन करते हैं। गर्मी के मौसम में पंखे नहीं चल पाने से घरों के बाहर आंगन में बिस्तर डालकर सोने को मजबूर हैं। बस्ती के लोगों ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का इस समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद्युत व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है ।
नाराहट फीडर के लिए निकली विद्युत लाइन के तार जर्जर अवस्था में हैं। तेज हवा चल जाने पर फाल्ट हो जाता है। लोगों को अघोषित विद्युत कटौती, लो वोल्टेज जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
- रोशन सहरिया
करीब आठ माह से बिजली नही आने से अंधेरे में रहने की आदत पड़ गई है। नेता लोग वोट मांगने के लिए आए लेकिन समस्या का निदान किसी ने नहीं किया।
- दयाराम कुशवाहा