फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no drainage, dirty water floating road

घरों का गंदा पानी बना परेशानी का सबब

Tue, 16 Mar 2021 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
no drainage, dirty water floating road
जरया के अथाई मोहल्ले में जमा गंदा पानी। - फोटो : LALITPUR
सिलावन (ललितपुर)। भले ही सरकार गांवों के विकास पर विशेष जोर दे रही हो लेकिन स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उदासीनता का खामियाजा लोगों का भुगतना पड़ रहा है। जरया गांव के अस्थाई मोहल्ले में घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। यह लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। गांव में जल निकासी का प्रबंध नहीं है।
विज्ञापन

विकास खंड महरौनी के ग्राम पंचायत जरया में आज भी कच्चे उबड़-खाबड़ रास्ते हैं, बस्तियों में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा। जरया गांव के अथाई मोहल्ले के लोग बताते हैं कि गांव में कितने ही प्रधान बदले लेकिन उनके मोहल्ले की दशा आज तक नहीं बदली है। ग्रामीण इस स्थिति के लिए जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हुए कह रहे हैं कि इस बार पंचायत चुनावों में उसी को तरजीह दी जाएगी जो इस समस्या का निराकरण कराएगा।
विज्ञापन

गांव में उचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से मोहल्ले में ही पूरे गांव का गंदा पानी आकर इकट्ठा हो जाता है, जिससे आवागमन में परेशानी आती है। धनीराम
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गंध से खुली हवा में सांस लेना मुश्किल होता है। बुजुर्गों को भी चलने फिरने में दिक्कत होती है। मोहल्लेवासियों को कई बार संक्रामक रोगों का सामना करना पड़ा है। शेर सिंह

----
नाली से निकलने वाले पानी को गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा रोके जाने के कारण अथाई मोहल्ले में पानी जमा होने की समस्या है। जो काफी वर्षों से चली आ रही है। कमला देवी, निवर्तमान प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed