फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   No deduction is accepted in the benefits of schemes: Dr. Sanjay

जनकल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही बरतने वालों पर होगी निलंबन की कार्रवाई-मंत्री

Tue, 18 Oct 2022 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
No deduction is accepted in the benefits of schemes: Dr. Sanjay
कलक्ट्रेट सभागार बैठक में मौजूद प्रभारी मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद व राज्यमंत्री सोमेंद - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। प्रदेश के मत्स्य मंत्री व जनपद प्रभारी डॉ. संजय निषाद ने कहा कि गरीबों के प्रति सेवाभाव और उन्हें मिलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ में किसी प्रकार की कटौती स्वीकार नहीं की जाएगी। इसमें लापरवाही करने वालों पर निलंबन की कार्रवाई होगी। उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, अतिवृष्टि से हुई जनहानि, राहत सहित सभी विभागों की समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रभारी एवं मत्स्य मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद एवं राज्यमंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग/प्रभार मंडल झांसी सोमेंद्र तोमर जनपद दौरे पर आए। दोपहर को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक विभागीय अधिकारियों के साथ की। प्रभारी मंत्री ने गरीबों के प्रति सेवा भाव और उन्हें मिलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ में किसी प्रकार की कटौती स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके साथ लापरवाही बरतने पर निलबंन की कार्रवाई की जाएगी। मनरेगा में श्रमिकों का अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराते हुए योजना में गंभीरता से कार्य करने के निर्देेश दिए। प्रभारी एवं मत्स्य मंत्री ने सभी अधिकारियों से अपने-अपने विभागों के लक्ष्य को अपडेट रखने का निर्देश दिया। त्यौहारों के दृष्टिगत कार्यालयों की साफ-सफाई, भुगतान संबधी कार्य, कर्मचारियों की पत्रावलियों को समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग और पुलिस अधिकारियों को राजस्व एवं पुलिस के मामलों को निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इन विभागों की हुई समीक्षा
जल जीवन मिशन के जल जीवन मिशन-योजना, सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग, आईजीआरएस, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी, उद्योग विभाग, मत्स्य विभाग, समाज कल्याण, दिव्यांगज सशक्तीकरण, श्रम विभाग, मनरेगा, स्वास्थ्य विभाग, पीएम आवास योजना, पीएम ग्राम सड़क योजना, पंचायतीराज विभाग, वन विभाग सहित आपदा को लेकर समीक्षा की। इस दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत को मंत्री ने बताया कि एक प्रकरण उनके संज्ञान में आया है। जिसमें मीटर बदलने के बाद उपभोक्ता से 25 हजार की वसूली की गई है। जबकि समस्या अब भी जस की तस बनी हुई है। मंत्री ने इस प्रकरण में सबंधित कर्मचारी के वेतन से उक्त धनराशि वसूली कर उपभोक्ता की समस्या का स्थाई समाधान करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
शासन के दो मंत्रियों के जनपद दौरे के दौरान सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाधिकारी आलोक सिंह, डीएफओ दीक्षा भंडारी, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गुलशन कुमार, एडीएम नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी,प्रतिनिधि राज्य मंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग चंद्रशेखर पंथ, प्रभारी सीएमओ डॉ जेएस बक्शी, डीडीओ केएन पांडेय, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर यादव, डीसी एनआरएलएम, एसडीएम सदर मोहम्मद आवेश, सीओ सिटी, प्रोबेशन अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, डीआईओ सुरजीत सिंह, जिला खान अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, उप निदेशक कृषि सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed