{"_id":"5ebae6fe8ebc3e902b0f7619","slug":"no-action-on-illige-minning-taldehate-news-jhs166586951","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद भी नहीं भेजी गई रिपोर्ट ,न दर्ज हुआ मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बाद भी नहीं भेजी गई रिपोर्ट ,न दर्ज हुआ मामला
विज्ञापन
तालबेहट। क्षेत्राधिकारी द्वारा ग्राम बनगुवाखुर्द में अवैध खनन करते पकड़े पांच ट्रैक्टरों और एक जेसीबी मशीन के मामले में घटना के 50 घंटे बाद भी आरोपियों पर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। रविवार की रात में पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर तेरई फाटक चौकी क्षेत्र में ग्राम बनगुवांखुर्द में अवैध खनन करते हुए वाहनों को पकड़कर तेरई फाटक चौकी में रखवा दिया था। घटना के बाद से ही खनन कारोबारी मामले को रफा-दफा कराने में जुट गए थे। पुलिस अधिकारियों ने रिपोर्ट खनन विभाग को भेजने की बात कही थी। लेकिन, घटना के पचास घंटे बाद न तो रिपोर्ट खनन विभाग भेजी गई और न ही आरोपियों पर कोई मामला दर्ज हुआ।
मैं कमिश्नर साहब के यहां कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर चल रहा हूं। मेरे पास इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आप एसडीएम से संपर्क कर लें।
- नवीन कुमार दास, खनन अधिकारी
अवैध खनन पकड़े जाने की मुझे कोई जानकारी नहीं है।
- मोहम्मद कमर, उपजिलाधिकारी
रविवार को रात में अवैध खनन में पकड़े गए वाहनों पर अभी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।
- देवेंद्र कुमार सिंह, सीओ तालबेहट