{"_id":"5e20b4df8ebc3e8d427f5f1e","slug":"nine-days-missing-people-dead-body-find-in-river-lalitpur-news-jhs1577142123","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ दिन से लापता युवक का शव नहर में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ दिन से लापता युवक का शव नहर में पड़ा मिला
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत महिला थाना के सामने से निकली नहर में उथले पानी में नौ दिन से लापता ब्लड बैंक के संविदा कर्मचारी का शव महिला थाना के सामने पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। खोजबीन के दौरान एकत्रित किए गए सीसीटीवी फुटेज और मृत अवस्था में मिले शव के कपड़ों में अंतर बताया है।
शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी अनिल श्रीवास्तव (35) पुत्र स्व. बृजबिहारी श्रीवास्तव ब्लड बैंक में संविदा पर कर्मचारी था। नौ दिन पहले सात जनवरी को उसकी ब्लड बैंक में रात आठ से सुबह आठ बजे तक की ड्यूटी थी। इस पर सात जनवरी को वह घर से करीब साढ़े सात बजे ब्लड बैंक जाने के लिए निकला, लेकिन ब्लड बैंक में नहीं पहुंचा। ब्लड बैंक नहीं पहुंचने की जानकारी पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। रात भर खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला तो अगले दिन परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी और खोजबीज जारी रखी।
आठ जनवरी को एक व्यक्ति ने लापता अनिल का मोबाइल फोन परिजनों को देकर बताया कि उसे पंजाब नेशनल बैंक के पास से निकली नहर के पास मैदान में पड़ा मिला। इसके बाद परिजनों ने लगातार उसकी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिल सका। इसी दौरान परिजनों ने पंजाब नेशनल बैंक के पास उसकी लोकेशन होने के कारण बैंक के सीसीटीवी फुटेज देखे, जिसमें सात जनवरी की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे वह दिखाई दिया। इसमें वह स्वेटर पहने था। इसके बाद परिजन बृहस्पतिवार को भी उसकी खोजबीन करने में जुटे थे कि जहां से मोबाइल फोन बरामद हुआ था, उससे कुछ दूर स्थित महिला थाना के सामने से उसी नहर में एक युवक का शव पड़ा देखा, जिस पर परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर सीओ सिटी राजा सिंह, कोतवाल संजय कुमार शुक्ला और पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकालकर देखा तो उसकी शिनाख्त अनिल श्रीवास्तव के रुप में की गई। शव नहर में उल्टी अवस्था में पड़ा था। मृतक के चचेरे भाई भरत श्रीवास्तव ने बताया कि जिन परिस्थितियों में शव मिला है, उससे उन्हें अनिल की हत्या की आशंका लग रही है। बैंक से मिले सीसीटीवी फुटेज में वह अंतिम बार देखा गया था और उसमें वह स्वेटर पहने हुए था, जबकि जो शव मिला है उसमें वह काली जैकेट पहने हुए है। फिलहाल पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की हकीकत जानने के लिए इसकी जांच शुरू कर दी है।
मोबाइल मिलने और शव के मिलने के स्थान में है अंतर
लापता युवक का मोबाइल आठ दिन पहले एक व्यक्ति द्वारा उसके परिजनों को दिया गया था और उसने मोबाइल जिस स्थान पर पड़ा होना बताया थ, वह स्थान शव के मिलने के स्थान से काफी दूर है। इन दिनों नहर नहीं चल रही है। नहर में उथला पानी है और उसमें कीचड़ भी है। इस कारण शव बहकर भी नहीं पहुुंच सकता। ऐसे में युवक की मौत रहस्यमय होती जा रही है। परिजन सीसीटीवी फुटेज और वर्तमान में मिले शव के पहनावे में अंतर बता रहे हैं, जो कहीं न कहीं उसकी मौत की संदिग्धता को दर्शाता है।
मृतक की गुमशुदगी दर्ज है। अब पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
- कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक