फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   news papers distributers pension scheme

समाचार पत्र वितरकों को पेंशन योजना का मिला कवच

Wed, 17 Mar 2021 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
news papers distributers pension scheme
पेंशन शिवर में पंजीयन कराते समाचार पत्र वितरक - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। समाचार पत्र वितरकों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए अमर उजाला और श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अमर उजाला कार्यालय में मंगलवार को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें नौ समाचार पत्र वितरकों ने पंजीकरण कराया। अब समाचार पत्र वितरकों को 60 वर्ष की उम्र के बाद प्रतिमाह तीन हजार रुपये पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन

कोई भी संकट काल हो, कड़ाके की ठंड हो या मूसलाधार बारिश हो, किसी भी परिस्थिति में समाचार पत्र वितरक पीछे कदम नहीं हटाते हैं। वह कोरोना काल में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे। ऐसे कर्मयोगी वृद्धावस्था में आर्थिक रूप से सक्षम रहें, इसके लिए उन्हें पेंशन योजना से जोड़ा गया।
विज्ञापन

पेंशन शिविर का आयोजन जिला अमर उजाला कार्यालय में किया गया। जिसमें सुबह 11 बजे समाचार पत्र वितरकों का पहुंचना शुरू हो गया था। सभी अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक लेकर पहुंचे। पंजीकरण के लिए पत्र वितरकों का सहयोग श्रम विभाग के कर्मचारी ने किया। शिविर में 18 से 40 साल की आयु के वितरकों को पेंशन योजना से जोड़ा गया। पंजीकरण होते ही उनके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आया और पंजीयन हो गया। सामाजिक सुरक्षा का कवच पाकर समाचार पत्र वितरक खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वृद्धावस्था में पेंशन से कई जरूरतें पूरी हो सकेंगी, पेंशन से अब बुढ़ापे में आर्थिक समस्या के लिए परेशान नहीं होना होगा। पुष्पेंद्र कश्यप, अध्यक्ष
समाचार पत्र वितरक संघ
----
शरीर जब तक साथ दे रहा, तब तक पैसा कमा रहे हैं। वृद्धावस्था में अधिक मेहनत नहीं हो पाती है लेकिन अब पेंशन से यह समस्या खत्म हो जाएगी। विपिन तिवारी
---
समाचार पत्र वितरक कड़ी मेहनत करते हैं, उनके लिए अब तक कोई सामाजिक सुरक्षा मौजूद नहीं थी, लेकिन अब पेंशन से यह कमी पूरी जाएगी। जुगल साहू
---
अमर उजाला से समाचार पत्र वितरकों को पेंशन योजना से जोड़कर बहुत ही हित का कार्य किया है। अभियान चलाकर सभी वितरकों को पेंशन से जोड़ा जाए। अरविंद्र साहू

---
समाचार पत्र वितरक हर मौसम में कड़ी मेहनत करते हैं। उन्हें सामाजिक सुरक्षा की अधिक आवश्यकता है। पेंशन से अब ये कमी पूरी हो गई है। सुदीप
---
समाचार पत्र वितरक विपरीत परिस्थितियों में भी समाचार पत्र पहुंचाने का कार्य कर करते हैं। ऐसे में प्रयास होगा कि अधिक से अधिक पात्र वितरकों को पेंशन योजना से जोड़ा जाए। जिससे 60 वर्ष की उम्र के बाद उन्हें 3000 रुपये मासिक पेंशन मिल सके।
- डीपी अग्रहरि, श्रम प्रवर्तन अधिकारी

पेंशन शिवर में पंजीयन के दौरान समाचार पत्र वितरक व श्रम प्रवर्तन अधिकारी

पेंशन शिवर में पंजीयन के दौरान समाचार पत्र वितरक व श्रम प्रवर्तन अधिकारी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed