{"_id":"5fece54d8ebc3e3ec77de701","slug":"new-year-celebration-lalitpur-news-jhs1848282161","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए वर्ष के आयोजन में प्रशासन की अनुमति आ रही आड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए वर्ष के आयोजन में प्रशासन की अनुमति आ रही आड़े
विज्ञापन
नवबर्ष को लेकर सजने लगी होटल
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नववर्ष की पूर्व संध्या और बाद में होने वाले आयोजनों पर प्रशासन की अनुमति आड़े आ रही है। शासन की गाइड लाइन के तहत ही नववर्ष के आयोजन किए जाने पर मंजूरी मिल सकेगी। अभी तक नववर्ष के आयोजन को एसडीएम से परमीशन के लिए मात्र एक ही शादी घर द्वारा आवेदन किया गया है, वह भी पुलिस रिपोर्ट के लिए भेजा है।
नव वर्ष के चलते शहर में सभी वर्गों खासकर युवा वर्ग में काफी जोश है और जगह-जगह आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। शहर के विभिन्न होटलों व रेस्टोरेंट को आकर्षक अंदाजों में सजाया जा रहा है। शहर में तुवन चौराहा, तालाबपुरा रोड, रेलवे स्टेशन के पास, इलाइट चौराहा, सावरकर चौक, झांसी रोड, सिद्धन रोड आदि स्थानों पर मुख्य होटल, रेस्टोरेंट व शादीघर आदि स्थित हैं। यहां स्थानीय होटल, रेस्टोरेंट व शादीघर संचालकों द्वारा नववर्ष के आयोजन को तैयारियां तो की गई हैं, लेकिन बीते दिनों कोविड-19 के तहत शासन की गाइड लाइन के चलते अब कोई भी आयोजन बिना शासन की अनुमति के नहीं हो सकेंगे।
नव वर्ष के आयोजन को यह है शासन की गाइड लाइन
शासन द्वारा कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन कराने के साथ ही मनाने वाले आयोजन को जनपद के डीएम की अनुमति आवश्यक होगी, जिसमें आयोजनकर्ता का नाम, पता व मोबाइल नंबर देना होगा। किसी बंद स्थान हाल, कमरे में आयोजन पर निर्धारित क्षमता के 50 प्रतिशत, लेकिन एक समय में अधिकतम सौ व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे। जबकि खुले स्थान/मैदान में आयोजन होने पर क्षमता के 40 प्रतिशत से कम व्यक्ति ही आयोजन में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
किसी के द्वारा भी अभी तक नववर्ष के नाम पर अलग से बुकिंग नहीं की गई है और न ही ऐसे आयोजन की तैयारी की गई है। नियमित रूप से हो रहे आ रहे कस्टमर को पूर्व की भांति ही खाना आदि की व्यवस्था रहेगी।
राहुल जैन, भोजनालय संचालक, साईं मंदिर के पास।
नववर्ष को लेकर पूर्व में आयोजन की बुकिंग की तैयारी थी, लेकिन कोविड-19 के चलते बिना प्रशासन की अनुमति के आयोजन नहीं किया जा सकता है। ऐसे में नव वर्ष के आयोजन को बुकिंग नहीं की गई है और न ही अलग से लोग आयोजन की बुकिंग को आ रहे हैं।
-नीरज साहू, रेस्टोरेंट संचालक, कैलगुंवा चौराहा के पास।

नए साल के जश्न को सजा होटल- फोटो : LALITPUR

नववर्ष को लेकर होटलों में हो रही तैयारियां- फोटो : LALITPUR