फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Nehru nagar water problm

नेहरू नगर में लीकेज ठीक, आज जलापूर्ति की उम्मीद

Sat, 06 Jun 2020 10:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Nehru nagar water problm
साइकिल पर पानी के डिब्बे टांग करते पानी ढोता युवक - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। चार दिन से बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हो रहे नेहरू नगरवासियों की जल संस्थान ने आखिरकार सुध ले ली है। शनिवार को विभागीय कर्मी पाइप लाइन के लीकेज की मरम्मत के लिए मौके पहुंचे। इससे स्थानीय लोगों को रविवार से पानी मिलने की उम्मीद जाग गई है।
विज्ञापन

कई दिनों से मोहल्ला नेहरू नगर में पेयजल का संकट बना हुआ है। उस समय जलापूर्ति बुरी तरह लड़खड़ा गई, जब रेलवे पुल के नीचे पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस सूचना पर विभागीय कर्मियों ने उसकी मरम्मत की, लेकिन वह औपचारिक साबित हुई। मोहल्लेवासियों को पाइप लाइन की मरम्मत के बाद भी पानी नहीं मिला। इस स्थिति में मोहल्लेवासियों ने विभागीय अफसरों से इसकी शिकायत की, लेकिन वह इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे कि पाइप लाइन मरम्मत में कोई कमी रह गई है। ऐसे में मोहल्लेवासियों की परेशानी बढ गई थी और उन्हें हैंडपंप एवं टैंकर जलापूर्ति पर निर्भर होकर रहना पड़ रहा था।
विज्ञापन

शनिवार को जब विभागीय कर्मियों की टीम पुन: जांच के लिए पहुंची तो उन्हें मरम्मत के लिए श्रमिकों को बुलाना पड़ा। इससे विभागीय अफसरों के दावों की पोल खुल गई। अब उन्हें जवाब देते नहीं बन रहा है। शाम होते-होते संस्थान कर्मियों ने गंदे पानी में घुसकर पाइप लाइन को ठीक किया, इससे मोहल्लेवासियों को सुचारू रूप से भरपूर पानी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोअर जोन में भी आंशिक आपूर्ति
कसाई मंडी स्थित छोटी टंकी का वाल्ब खराब हो गया है, जिसके चलते कई दिनों से टंकी पूरी क्षमता के साथ नहीं भर पा रही थी। अब विभागीय कर्मी उसकी मरम्मत करा रहे हैं। इससे रविवार को मोहल्ला चौबयाना सहित कई मोहल्ले में अन्य दिनों के मुकाबले पानी की आपूर्ति कम होने की संभावना है।
चार दिन से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से लाखों लीटर पानी गड्ढे में बह रहा था। वहीं, मोहल्लेवासियों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा था। इसमें जल संस्थान की घोर लापरवाही उजागर हो रही थी। इस वजह से जलापूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही थी। चौथे दिन जल संस्थान के अधिकारियों की नींद खुली है। - मुन्नालाल
तीन दिन से निरंतर विभागीय अधिकारी आपूर्ति सामान्य होने का दावा कर रहे थे। इसी आश में मोहल्लेवासी सुबह से नलों के नीचे अपने-अपने बर्तन जमाकर रख लेते थे, लेकिन प्रत्येक दिन मोहल्लेवासियों को मायूसी हाथ लगती थी। जिस कारण लोगों को बर्तन लेकर पानी भरने के लिये हैंडपंपों पर पहले पहुंचने के लिए दौड़ना पड़ता है। - राजू तिवारी
सुबह से लेकर रात्रि तक महिलाएं, पुरुष व बच्चे पानी भरने के लिये बर्तन लेकर हैंडपंपों के पास खड़े नजर आते हैं। मोहल्लेवासी तपती धूप में भी पानी के लिये अपना पसीना बहाते हैं। कई गलियों में पानी की त्राहि-त्राहि मची हुई है। मोहल्लेवासियों को सुबह चार बजे से उठना पड़ता है। मोहल्लेवासी रात्रि में यह सोचकर सोते हैं कि कल सुबह नलों से एक घंटा तक भरपूर पानी मिलेगा। - प्रताप
नेहरू नगर की किसी भी गली में चले जाइए, लगभग हर गली में पानी का संकट देखा जा सकता है। सुबह से ही लोगों को पानी के इंतजाम के लिए जुटना पड़ता है। बुजुर्ग, महिला, पुरूष व बच्चे सुबह से लेकर रात्रि तक पानी के डिब्बा लेकर इधर-उधर भटकते रहते हैं। तमाम महिला व पुरुष काफी दूूरी से हैंडपंप और टैंकर से पानी भरते हैं तो कई ऐसे भी हैं जो साइकिल, हाथठेला, रिक्शा व टैक्सी से पानी भरते हैं। - पंकज परिहार

मोहल्ला नेहरू नगर की पाइप लाइन की मरम्मत करा दी गई है। कसाई मंडी की छोटी टंकी के वाल्ब की मरम्मत भी कराई जा रही है। आज रविवार को नेहरू नगर में पानी की सप्लाई होगी। - संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed