फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Negligence: Main pipeline broken for six days, water flowing on the road

लापरवाही : छह दिनों से मुख्य पाइपलाइन टूटी, सड़क पर बह रहा पानी

Fri, 20 Feb 2026 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Main pipeline broken for six days, water flowing on the road
- अवगत कराने के बाद भी मौन हैं जलसंस्थान कर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। जलसंस्थान के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते टंकी के पास मुख्य पाइपलाइन टूटने से करीब छह दिनों से हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे लोगों को पाइप लाइन से पर्याप्त पानी सुलभ नहीं हो रहा है, इससे लोगों में नाराजगी है।
नगर में पानी की आपूर्ति की जिम्मेदारी जल संस्थान पर है। माताटीला बांध से पानी एमईएस पर बने फिल्टर प्वाइंट पर आता है, वहां से पानी फिल्टर होकर स्टेशन रोड पर बनी टंकी पर आता है। जहां से नगर की जनता को पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन टंकी के पास टूटी पाइपलाइन की खबर के बाद जल संस्थान ने उसे सही कराया लेकिन वह पूरी तरह से सही न हो सकी और उससे आज भी पानी का रिसाव जारी है। वहीं, छह दिन से टंकी के समीप ही एक अन्य स्थान पर मुख्य लाइन टूटी होने से प्रतिदिन आपूर्ति के समय हजारों लीटर पानी सड़क पर व्यर्थ में बह रहा है। गौरतलब यह है टंकी के आसपास बर्बाद हो रहे पानी को देखकर भी जल संस्थान के जिम्मेदार अपने काे असहाय बता कर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

0000
फोटो - 03
- टूटी पाइपलाइन को ठीक करने के लिए कई बार जल संस्थान गया लेकिन वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी तक नहीं मिला। पाइपलाइन टूटने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ हो रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- राजीव यादव
0000
फोटो - 04,
--- जल संस्थान के जिम्मेदार टंकी के पास टूटी पाइपलाइन को पूरी तरह से ठीक तक न करा सके और मुख्य लाइन टूटने से नगर में पानी का संकट गहराया हुआ है। - बंटी झा
0000
मुख्य लाइन टूटने के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार को लाइन को ठीक करवा दी जाएगी।- राहुल साहू, अवर अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed