फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   negligence electric transfarmer

विद्युत अपुसरों की लापरवाही पर शासन को पत्र लिखने के निर्देश

Thu, 31 Dec 2020 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
negligence electric transfarmer
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक करते जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में औद्योगिक आस्थान चंदेरा में स्थाई निर्माण कर ट्रांसफार्मर रखकर सड़क जाम करने व जानवरों आदि के लिए खतरा पैदा करने की स्थिति से नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने उद्यमियों का विद्युत संयोजन नहीं करने, विद्युत शुल्क में छूट नहीं देने व लापरवाही बरतने के मामले में प्रबंध निदेशक उप्र कारपोरेशन के अधिशाषी अभियंता स्टोर, अधिशाषी अभियंता विद्युत सुरक्षा सहित अधिशाषी अभियंता विद्युत के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने हेतु पत्र लिखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु नए औद्योगिक आस्थान बनाए जाने के मामले को गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र ही भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निवेश मित्र पोर्टल पर सभी विभागों से उद्यमियों के लाइसेंस/ स्वीकृतियों के मामलों पर जल्द से जल्द निस्तारण करने को कहा। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की योजनाएं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, ग्रामोद्योग योजना के संबंध में अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिए। इन योजनाओं में लंबित पत्रावलियों के संबंध में प्रत्येक दो दिन में बैकों के शाखा प्रबंधकों के साथ मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर पत्रावलियों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो शाखा प्रबंधक योजनाओं में रुचि नही ले रहे हैं, उनकी विशेष बैठक कराई जाएगी। जनपद के ग्रेनाइट की लीज अन्य प्रदेशों के मामले पर उपायुक्त उद्योग एस के सूर्यवंशी ने अवगत कराया कि अब यह मामला मंडलीय उद्योग बंधु केे स्तर से शासन स्तर पर संदर्भित कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अधिशाषी अभियंता विद्युत, नगरपालिका, अग्निशमन अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, उद्यमी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed