फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   negligence action takken

चौदह पैरामीटर पर कायाकल्प नहीं हुआ तो लपेटे में आएंगे ग्राम प्रधान व सेक्रेट्री

Thu, 12 Nov 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
negligence action takken
wheet purchese centre.jpg - फोटो : wheet purchese centre.jpg
ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने परिषदीय विद्यालयों में आवश्यक 14 पैरामीटर पर कार्य नहीं कराने वाले ग्राम प्रधान/ पंचायत सचिव के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए उन्होंने बेसिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षण कार्य गुणवत्ता पूर्ण, आधारशिला, शिक्षण संग्रह, ध्यानाकर्षण मॉडयूल का उपयोग एवं दीक्षा एप पर शत- प्रतिशत अध्यापकों का पंजीकरण एवं उपयोग कराने को कहा। बीएसए ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत जो धनराशि विद्यालयों के बैंक खातों में भेजी गई है, उसे तत्काल बच्चों/ अभिभावकों के खातों में भेजकर पोर्टल पर अपलोड कराते हुए सूचना से जिलाधिकारी को अवगत कराएं। लॉकडाउन अवधि के खाद्यान्न का शत- प्रतिशत वितरण पात्र लाभार्थियों को कोटेदारों के माध्यम से उपलब्ध कराए। जिलाधिकारी ने कहा कि 25 नवंबर तक परिषदीय विद्यालयों में आवश्यक 14 पैरामीटर पर कार्य नहीं कराने वाले ग्राम प्रधान/ पंचायत सचिव के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी एवं अन्य जनपदीय अधिकारी सहित समस्त खंड विकास अधिकारी एवं खड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed