पाली। क्षेत्र के श्री हजरिया विश्वनाथ महादेव मंदिर में शिवभक्ति की धूम मची है तो वहीं कस्बे के श्री अवध बिहारी, राधाकृष्ण मंदिर, कुंज बिहारी बड़ा मंदिर में झूलों के दर्शन के लिए श्रद्धालु भक्तिमय संगीत के बीच भगवान श्री कृष्ण का पालना झुलाकर धर्म लाभ ले रहे हैं। नगर के हजरिया महादेव विश्वनाथ मंदिर में पार्थिव शिवलिंग के निर्माण के साथ धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। वेदाचार्यों के मंत्रोच्चारण के बीच शिवभक्त मिट्टी जल, भष्म, चंदन, शहद आदि के मिश्रण से अपने हाथों से शिवलिंग का निर्माण कर रहे है। मंदिर में ओम नम: शिवाय मंत्र का उद्घोष गूंज रहा है। पार्थिव शिवलिंग को प्राचीन चंद्रबावड़ी व घुंसी नदी में विसर्जित किया जा रहा है। धर्मसभा को संबोधित कर वेदाचार्य ने कहा कि पार्थिव शिवलिंग के पूजन से पाप नष्ट हो जाते और भगवान शिव की कृपा होती हैं। धार्मिक अनुष्ठानों में जमना प्रसाद वैध, पवन चौरसिया, घनश्यामदास चौरसिया, पुष्पेंद्र चौरसिया ,जगदीश चौरसिया, रामसेवक चौरसिया, नारायण सिंह यादव, शालिकराम टोटे, रामगोपाल साहू, सुनील नामदेव, महेश ताम्रकार, पार्षद रामकुमार चौरसिया, मनोज चौरसिया, कमलेश चौरसिया, हरीओम चौरसिया, राजेश नामदेव, कृष्णकांत चौरसिया, बादाम सिंह, शिवनारायण चौरसिया, राजकुमार चौरसिया, शिब्बू चौरसिया, रामस्वरूप चौरसिया, भैयालाल साहू, मूलचंद्र नामदेव, अब्बू चौरसिया मौजूद रहे।

जरिया महादेव मंदिर में बन रहे पार्थिव शिवलिंग को ले जाते श्रद्धालु- फोटो : LALITPUR